Dailyhunt
ड्रोन चला नहीं पा रहे तो हवाई पट्टी से विमान संचालन कैसे करेंगे? अखिलेश यादव का BJP पर हमला

ड्रोन चला नहीं पा रहे तो हवाई पट्टी से विमान संचालन कैसे करेंगे? अखिलेश यादव का BJP पर हमला

Breaking Tube 1 week ago

माजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सैफई (Saifai) क्षेत्र में ड्रोन गिरने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से ग्रामीणों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, क्योंकि लोगों को आशंका थी कि कहीं कोई खतरनाक वस्तु या मिसाइल तो नहीं गिर गई।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब ड्रोन का संचालन ही सही तरीके से नहीं हो पा रहा है, तो सैफई की हवाई पट्टी पर विमान संचालन कैसे सुरक्षित तरीके से किया जाएगा।

अखिलेश का घटना पर सवाल और सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP) पर निशाना साधते हुए एक्स पोस्ट में कहा, कि युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी। लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहाँ आ गिरी है। अगर ये किसी सरकारी परीक्षण-टेस्ट या एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है तो प्रदेश के नागरिकों को पहले से सूचना देकर आगाह करना था। जब ये विश्वास ही नहीं है कि ड्रोन उड़ेगा कि नहीं तो आम लोगों के इलाके में इसे उड़ाने का जोखिम क्यों उठाया गया। कहीं ये खेत की बजाय आस-पास की किसी बस्ती पर गिर जाता तो इस दुर्घटना से किसी भी तरह की जान-माल की हानि हो सकती थी। सरकार इस मामले में जाँच बिठाए और किसान के खेत में हुई आर्थिक हानि और मानसिक आघात का आंकलन-मूल्यांकन करके किसान को यथोचित मुआवज़ा दे। भविष्य में ऐसे सभी टेस्ट-एक्सपेरिमेंट निर्धारित निर्जन क्षेत्रों में ही किये जाएं। भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षण सफल क्यों नहीं हो पाता है। सैफई की जनता कह रही है जब भाजपाई ड्रोन नहीं उड़ा पा रहे हैं तो सैफई की उस हवाई-पट्टी से जहाज़ क्या उड़ाएँगे, भाजपा ने जिस रनवे को राजनीतिक विद्वेषवश बिना रखरखाव के उपेक्षित छोड़ दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले सैफई क्षेत्र के नंदपुरा गांव में मौसम विभाग का एक ड्रोन अचानक खेतों में गिर गया था। इस घटना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने ड्रोन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi