Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मथुरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, विघुत सब स्टेशन घेरकर किया जोरदार प्रदर्शन

मथुरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, विघुत सब स्टेशन घेरकर किया जोरदार प्रदर्शन

Breaking Tube 2 weeks ago

थुरा : जनपद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अब यह आक्रोश शहरी क्षेत्र से निकलकर ग्रामीण इलाकों में भी खुलकर सामने आने लगा है। सोमवार को बलदेव क्षेत्र में महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा, जब दर्जनों की संख्या में महिलाएं विद्युत सब स्टेशन पहुंचीं और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें किसी भी हाल में स्मार्ट मीटर स्वीकार नहीं हैं। उनका आरोप है कि मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमित और अत्यधिक बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि मीटर रीडिंग में पारदर्शिता नहीं है और लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव को करारा जवाब, बोले- फूट नहीं, BJP चट्टान की तरह एकजुट है

सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखा। हालांकि कुछ देर के लिए सबस्टेशन परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया, लेकिन अधिकारियों और पुलिस की समझाइश के बाद हालात सामान्य हो गए।
प्रदर्शन के दौरान सुशीला देवी समेत कई महिलाओं ने विद्युत विभाग के जेई महेश कुमार आर्य को ज्ञापन सौंपा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi