Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रेम मंदिर के समीप घायल अवस्था में मिले अधेड़ की मौत, मध्य प्रदेश निवासी के रूप में हुई पहचान

प्रेम मंदिर के समीप घायल अवस्था में मिले अधेड़ की मौत, मध्य प्रदेश निवासी के रूप में हुई पहचान

Breaking Tube 4 months ago

वृंदावन,मथुरा : वृंदावन स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति को गंभीर हालत में उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान तथा खून से लथपथ अवस्था में मिलने के कारण प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना मिली थी कि प्रेम मंदिर के समीप एक अधेड़ व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन लेकर आई। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

फतेहपुर: प्रेम-प्रसंग में हत्या, सबूत मिटाने की कोशिश ; 23 दिन बाद खुला मामला

अस्पताल में मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक काले रंग का बैग बरामद हुआ, जिसमें आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिले। दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान गिरवर लोधी (पुत्र परसू लोधी) निवासी वार्ड संख्या-9, ककरा, पोस्ट कमताना, जिला पन्ना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला किसी सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. वंदना अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पंचनामा भरने की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi