Dailyhunt
'प्रेमजाल, दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और फिर धर्म परिवर्तन.', यूपी का ये चौंकाने वाला मामला सुनकर रह जाएंगे दंग!

'प्रेमजाल, दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और फिर धर्म परिवर्तन.', यूपी का ये चौंकाने वाला मामला सुनकर रह जाएंगे दंग!

Breaking Tube 2 days ago

यूपी: श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया, अश्लील फोटो-वीडियो बनाए, जबरन गर्भपात कराया और अब धर्म बदलकर साथ चलने का दबाव बना रहा है।

पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति मल्हीपुर थाना क्षेत्र में जूस की दुकान चलाते हैं। पति की व्यस्तता का फायदा उठाकर आरोपी युवक का पीड़िता के घर आना-जाना बढ़ गया। बताया गया कि एक महिला, जो पीड़िता की सहेली है, के माध्यम से आरोपी का पीड़िता से संपर्क हुआ। आरोप है कि आरोपी ने धीरे-धीरे महिला को अपने जाल में फंसा लिया।

प्यार, धोखा और धर्मांतरण! 'सौरभ' बनकर लड़कियों को जाल में फंसाता था शोएब, फोन चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा

उसने दुष्कर्म किया और पीड़िता के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। आरोप है इन आपत्तिजनक सामग्री को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार महिला का शोषण करता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर आरोप है की उसी महिला सहेली के सहयोग से उसे दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करवा दिया। यह घटना भी आरोपी के दबाव में हुई।

महिला का कथित तौर पर गंभीर आरोप है कि गर्भपात के बाद आरोपी लगातार पीड़िता पर धर्म बदलकर कर उसके साथ चलने का दबाव बना रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इनकार करने पर आरोपी उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी बीते कई महीनों से उसके संपर्क में था। शुरुआत में सहेली के जरिए आरोपी से पहचान हुई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह सहेली पहले से ही आरोपी के संपर्क में थी।

जिम संचालक दो भाइयों पर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, बुलडोजर कार्रवाई शुरू

पीड़िता के पति ने भी आरोप लगाया कि एक दिन जब वे घर पर नहीं थे, तो आरोपी उनके घर आया और उनकी पत्नी पर साथ चलने का दबाव बनाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले मल्हीपुर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi