Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Saharanpur: सहारनपुर घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, पाजेब-मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Saharanpur: सहारनपुर घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, पाजेब-मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Breaking Tube 1 month ago

Saharanpur: बेहट थाना पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

बरामद सामान में छह जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी मंगलसूत्र मय चेन, एक मंगलसूत्र लॉकेट, एक जोड़ी हाथों के कंगन, गले का हार, रामनौमी और एक जोड़ी हथफूल शामिल हैं।

जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी

इसके अलावा पीली धातु की एक जोड़ी झुमकी और नाक की लौंग भी बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को ग्राम बहरामपुर कांसेपुर निवासी मोनी उर्फ मोनिका ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। मामले में बेहट थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Gonda: करनैलगंज में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार, लाखों के जेवर और दो बाइक बरामद

आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सढ़ौली भूड़ पुलिया से ग्राम गंदेवड़ जाने वाले रास्ते के पास से चार आरोपियों अमरीश, आकाश उर्फ चंदन, काका और इल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और बरामदगी के आधार पर इल्ताफ का नाम भी मुकदमे में प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अमरीश, इल्ताफ और काका का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi