Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सैफई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 किलो डोडा चूरा व चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

सैफई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 किलो डोडा चूरा व चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

Breaking Tube 4 months ago

सैफई, इटावा : इटावा जिले के थाना सैफई पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रिय कार्यशैली का परिचय देते हुए 20 किलो डोडा छिलका (चूरा) और चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस टीम की सराहना हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के पर्यवेक्षण में अपराध एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैफई पुलिस रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति नायकपुर चौराहे से आगे कुर्रा मार्ग पर बंबे की पुलिया के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अजय कुमार उर्फ छोटू पुत्र सत्यराम निवासी नगरिया भाती, थाना कुर्रा, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद बोरे में 20 किलो डोडा छिलका (चूरा) बरामद हुआ। इसके साथ ही एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जो थाना सैफई में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

फतेहपुर: प्रेम-प्रसंग में हत्या, सबूत मिटाने की कोशिश ; 23 दिन बाद खुला मामला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मैनपुरी और इटावा जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में सैफई पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इससे पूर्व भी उनकी टीम चोरी की करीब 25 मोटरसाइकिलें बरामद कर चुकी है। वहीं कई शातिर अपराधियों को अवैध तमंचों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लगातार हो रही सफल कार्रवाइयों से अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है, जबकि आम जनता का भरोसा पुलिस पर मजबूत हुआ है।

इस सफलता में उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार, हेड कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रोहित तोमर एवं कांस्टेबल अनुराग कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और सक्रियता के चलते एक ओर मादक पदार्थ की बड़ी खेप बरामद हुई, वहीं चोरी की बाइक भी बरामद कर एक शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता मिली।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi