Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP: अतिवृष्टि की आशंका से इटावा में स्कूल बंद, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को आज अवकाश

UP: अतिवृष्टि की आशंका से इटावा में स्कूल बंद, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को आज अवकाश

Breaking Tube 1 week ago

टावा: जिले में लगातार बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल के निर्देश पर 27 अगस्त 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

इस संबंध में संबंधित विद्यालयों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रशासन के आदेश के मुताबिक गुरुवार को इटावा जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ अन्य संबंधित शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं। अतिवृष्टि की संभावना के बीच विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली परेशानी और जलभराव समेत अन्य संभावित जोखिमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

UP: आजमगढ़ में वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को खराब मौसम में विद्यालय आने-जाने से बचाने के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम खराब होने की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही अनावश्यक रूप से बच्चों को घर से बाहर न भेजें।

प्रशासन की ओर से मौसम और बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर परिस्थितियों के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi