Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

UP ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Breaking Tube 6 months ago

उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। जांच के अनुसार, यह गिरोह टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संवाद कर भारत में अस्थिरता फैलाने की योजना बना रहा था।

गिरोह का मुख्य सरगना साकिब उर्फ फैजल बताया गया है, जो मेरठ का रहने वाला है और पेशे से नाई है।

संवेदनशील ठिकानों की रेकी

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी देश के महत्वपूर्ण संस्थानों, रेलवे सिग्नल सिस्टम, वाहनों और राजनीतिक व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। ये सभी जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजी जा रही थी। इसके अलावा, गैस सिलेंडरों और ट्रकों में आगजनी कर दहशत फैलाने की साजिश भी रची गई थी। कुछ जगहों पर छोटी आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर उनके वीडियो भेजे गए और क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे हासिल किए गए।

शब्बीर के पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़े तार… लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

गिरफ्तारी

एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि 2 अप्रैल 2026 को लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इससे पहले कि आरोपी अपनी साजिश को अंजाम देते, एटीएस टीम ने कार्रवाई करते हुए साकिब, विकास, लोकेश और अरबाब को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ज्वलनशील पदार्थ, सात मोबाइल फोन, पर्चे और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi