Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP: बहराइच में घर में फंदे से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, आत्महत्या की आशंका

UP: बहराइच में घर में फंदे से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, आत्महत्या की आशंका

Breaking Tube 3 days ago

UP: बहराइच जिले में रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का सड़ा-गला शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। कई दिनों से घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 40 वर्षीय अमित अपने पिता से अलग गांव के बाहर बने मकान में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ लगभग एक सप्ताह पहले मायके गई हुई थी। सोमवार को घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

'चाचा' ने युवती से की छेड़छाड़! इटावा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, न्याय के लिए SSP पहुंची पीड़िता

सूचना पर पहुंची रामगांव पुलिस ने बंद मकान की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अमित का शव टीन के सहारे फंदे से लटका मिला। शव काफी दिनों पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी गुरसेन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi