Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP: महंगाई की मार से बेहाल जनता, सद्भावना सेवा मंच ने उठाई आवाज, CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

UP: महंगाई की मार से बेहाल जनता, सद्भावना सेवा मंच ने उठाई आवाज, CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

Breaking Tube 1 month ago

UP: दाल महंगी, तेल महंगा, सब्जियों के दाम आसमान पर और रसोई गैस-बिजली का खर्च भी बढ़ता जा रहा है, बढ़ती महंगाई से परेशान आम जनता की आवाज अब सड़क से लेकर प्रशासन तक पहुंचने लगी है।

मंगलवार को सद्भावना सेवा मंच ने महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता 'राजा' के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सरकार से आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

'कमाई वही, खर्च लगातार बढ़ रहा'

ज्ञापन में कहा गया कि खाद्य सामग्री, चीनी, सब्जियां, दाल, खाद्य तेल, रसोई गैस, बिजली, पेट्रोल-डीजल के साथ शिक्षा और चिकित्सा जैसी जरूरी सेवाओं की बढ़ती कीमतों ने गरीब, मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, नौकरीपेशा और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। सीमित आय में घर का खर्च चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।

Amethi: सड़क सुरक्षा और बदहाली का मुद्दा गरमाया, PWD को समिति की दो टूक चेतावनी

कालाबाजारी-जमाखोरी पर हो सख्त कार्रवाई

सद्भावना सेवा मंच ने मांग की कि आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों की नियमित निगरानी की जाए। जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। बाजारों में नियमित जांच अभियान चलाकर निर्धारित एवं उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराया जाए।

UP: देवबंद में बिजली संकट पर संग्राम, सपा नेता और CO के बीच तीखी तकरार

गरीब और मध्यम वर्ग को मिले राहत

मंच ने रसोई गैस, बिजली और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए विशेष राहत योजनाएं लागू करने तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की मांग की।मंच पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम आदमी की रसोई और परिवार का बजट होना चाहिए।महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आम जनता पर आर्थिक दबाव और बढ़ सकता है।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला,कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य,उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता 'राजू',महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा खान,वीरेंद्र गुप्ता 'बाबू',सौरभ लक्षकार,मनी कश्यप, साजिद डॉलर,रहीस खान,नेतराम वर्मा,पीयूष गुप्ता 'चंचल',पंडित हर्षित,गोलू सविता,नीरज अनुरागी,अर्जुन अनुरागी,हिमांशु वैश्य,अवधेश सोनी आदि रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi