Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP: मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक जारी, महिला की मौत

UP: मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक जारी, महिला की मौत

Breaking Tube 1 month ago

UP: मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बलिया में एक बार फिर तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला चारा लेने के लिए खेत की ओर गई थी, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

जानिए पूरा मामला क्या है?

तेंदुए के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बलिया गांव में बीते सप्ताह भी तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था। लगातार हो रहे हमलों के चलते ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में अब तक तेंदुए के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है।

UP: खेत जाने से डर रहे थे ग्रामीण, अब पिंजरे में कैद हुआ सातवां तेंदुआ, ठाकुरद्वारा में दहशत के बीच बड़ी सफलता

वहीं, वन विभाग की ओर से तेंदुओं को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग अब तक 10 तेंदुओं को पकड़ चुका है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में तेंदुए के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग से तेंदुओं के आतंक से जल्द निजात दिलाने और प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi