Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP: परिवार को बेहोश कर 15 साल की बेटी का अपहरण और 7 लाख की चोरी, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

UP: परिवार को बेहोश कर 15 साल की बेटी का अपहरण और 7 लाख की चोरी, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Breaking Tube 2 weeks ago

UP: बांदा में एक पिता की आंखों के सामने उसका घर उजड़ गया। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और पीछे घर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया।

बेटी की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पिता ने अब पुलिस अधीक्षक बांदा से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला बदौसा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी की फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देता था। इसी धमकी और बहकावे के जरिए उसने बेटी को अपने जाल में फंसाया और कथित तौर पर घर से जेवर व नकदी लाने के लिए कहा।

Saharanpur: सहारनपुर घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, पाजेब-मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद

पिता के मुताबिक, 19 अगस्त की रात परिवार के खाने में कुछ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया गया। जब सुबह आंख खुली तो घर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। आरोप है कि घर से करीब 5 लाख रुपये के जेवर और 2 लाख रुपये नकद गायब थे और उनकी नाबालिग बेटी भी घर पर नहीं थी।

एक तरफ घर की जमा-पूंजी चली गई, तो दूसरी तरफ बेटी के गायब होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन बेटी की तलाश में भटकते रहे। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पत्नी जब शिकायत लेकर बदौसा थाने पहुंची तो उसके बताए अनुसार प्रार्थना पत्र दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Jaunpur: 22 साल पुराने हत्याकांड में सपा नेता मनोज मौर्या समेत चार भाइयों को उम्रकैद

पिता की मांग है कि नाबालिग बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर है। क्या नाबालिग बेटी बरामद होगी और क्या परिवार को इंसाफ मिलेगा?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi