Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP: सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

UP: सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Breaking Tube 1 week ago

UP: फतेहपुर जिले के खखरेरू कस्बे में सोशल मीडिया के जरिए कथित ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि अश्लील संदेश भेजने के बाद उसकी चैट वायरल करने की धमकी देकर उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई।

मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया आईडी से भेजे गए आपत्तिजनक संदेश

खखरेरू कस्बे के वार्ड नंबर-14 विजय नगर निवासी मो. शाहरुख ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि "सोनम यादव" नाम की एक सोशल मीडिया आईडी से लगातार अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे थे। इसी दौरान "खखरेरू की आवाज" नामक एक अन्य सोशल मीडिया आईडी से उसे नगर पंचायत खखरेरू के सभासद प्रत्याशी से जोड़ते हुए एक पोस्ट भी साझा की गई, जिस पर अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज की गई।

उत्तर प्रदेश : फर्जी आधार, फर्जी सिम और ऑनलाइन ठगी: मथुरा में साइबर गैंग का बड़ा खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

चैट वायरल करने की धमकी देकर मांगे 20 हजार रुपये

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने कथित अश्लील चैट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी और इसे रोकने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसकी प्रतिष्ठा खराब करने के उद्देश्य से चैट वायरल करने का प्रयास किया गया। युवक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने भी जताई चिंता

मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित सोशल मीडिया आईडी से पहले भी कई बार भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की जाती रही हैं। उनका आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और सामाजिक सौहार्द पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने ऐसे खातों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

UP: साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस की 'हाईटेक क्लास', साइबर ठगों पर शिकंजा कसने की तैयारी

पुलिस ने शुरू की जांच, साइबर सेल भी जुटी

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में एक सोशल मीडिया आईडी मध्य प्रदेश की एक युवती के नाम पर संचालित होने की जानकारी मिली है। वहीं दूसरी संदिग्ध आईडी की पहचान के लिए मामला साइबर सेल को भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi