Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उत्तर प्रदेश : चाँदपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 10 से अधिक मुकदमों वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : चाँदपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 10 से अधिक मुकदमों वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

Breaking Tube 1 week ago

तेहपुर : जनपद के थाना चाँदपुर क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की नकदी तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार गूढेश्वर मंदिर के पास संदिग्धों की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में धर्मेन्द्र पुत्र विशालू, निवासी कंजरन डेरा मजरा नोनारा, थाना जहानाबाद, के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मुठभेड़ के दौरान उसका साथी गोलू पुत्र विनोद, निवासी कंचनपुर थाना बिन्दकी, मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, थाना चाँदपुर एवं थाना कल्याणपुर में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित 3,400 रुपये नकद तथा एक पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र के विरुद्ध जनपद एवं अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरार अभियुक्त गोलू के खिलाफ भी 13 मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना चाँदपुर पुलिस ने पूरे मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi