Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उत्तर प्रदेश : धूप से मिली राहत, उमस बनी आफत; गोंडा में झमाझम बारिश का इंतजार

उत्तर प्रदेश : धूप से मिली राहत, उमस बनी आफत; गोंडा में झमाझम बारिश का इंतजार

Breaking Tube 1 week ago

गोंडा: जिले में बुधवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. बादलों के कारण तेज धूप से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया.

वातावरण में नमी बढ़ने से दिनभर चिपचिपी गर्मी का एहसास बना रहा और लोग बेचैनी महसूस करते रहे.

सुबह मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन दोपहर होते-होते उमस बढ़ गई. जिले के कई इलाकों में हल्की फुहारें और बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, बारिश पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी से खास राहत नहीं मिल सकी. उमस के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही.

बिजली की आंख-मिचौली और कई क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी. पंखे और कूलर भी उमस के आगे बेअसर नजर आए. लोग अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मौसम सुहावना हो सके और उमस से राहत मिले.

किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम का असर खेती-किसानी पर भी दिखाई दे रहा है. किसानों का कहना है कि हल्की बारिश धान की रोपाई के लिए पर्याप्त नहीं है. खेतों में अभी भी पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है, जिससे रोपाई का कार्य धीमा पड़ा हुआ है. किसानों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होगी, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi