Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उत्तर प्रदेश : लखनऊ में मेधावी छात्रों का सम्मान, गोण्डा की प्ररिधि रस्तोगी को मिला रजत सिक्का

उत्तर प्रदेश : लखनऊ में मेधावी छात्रों का सम्मान, गोण्डा की प्ररिधि रस्तोगी को मिला रजत सिक्का

Breaking Tube 3 months ago

गोण्डा : राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा की ओर से लखनऊ स्थित यूपी प्रेस क्लब में आयोजित मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न जिलों के 41 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर गोण्डा जनपद के कर्नलगंज की मेधावी छात्रा प्ररिधि रस्तोगी, पुत्री मुकेश कुमार रस्तोगी, को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र, शील्ड, बैज और रजत (चांदी) का सिक्का प्रदान कर सम्मानित किया गया.

समारोह में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हीरालाल वर्मा और न्यायमूर्ति शशिकांत रस्तोगी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. प्ररिधि रस्तोगी की उपलब्धि पर परिवार, जनपद गोण्डा और स्वर्णकार समाज में खुशी का माहौल है. समाज के लोगों ने इसे पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया.

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक विनय वर्मा, विधायक पवन सिंह चौहान, आईएएस कुमार प्रशांत, आईपीएस आर.के. स्वर्णकार, डीआरएम सुशील कुमार वर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाज के पदाधिकारी, अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करता है और अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार बताते हुए प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित करने पर जोर दिया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi