Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं की घेराबंदी, हाउस अरेस्ट कर पुलिस ने रोका विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं की घेराबंदी, हाउस अरेस्ट कर पुलिस ने रोका विरोध प्रदर्शन

Breaking Tube 1 week ago

मिर्जापुर : शहर की जनसमस्याओं, गड्ढा युक्त सड़क, बिजली, अमृत पेय जल योजना में लापरवाही एवं अयोध्या में प्रभु राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के विरोध में बुधवार, 8 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने शंख बजाकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया है.

इस दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की ज़िद पर अड़े कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हाऊस अरेस्ट कर लिया.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विधि कुमार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 8 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिर्जापुर जनपद आगमन के पर ज्ञापन सौंपकर और शंख बजाकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पहले से अर्लट हो गया है, मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही कांग्रेस नेता विधि सिंह के आवास पर एकत्र हुए कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री के आगमन स्थल पर पहुंच पाते कि इसके पूर्व ही उन्हें हाऊस अरेस्ट कर लिया गया.

दरअसल, कांग्रेस नेता मिर्जापुर शहर की जर्जर सड़कों को लेकर मुखर हैं, कांग्रेस नेताओं का कहना रहा है कि शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढा युक्त हो उठी हैं. आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी ओर अघोषित विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से आम नागरिक, व्यापारी एवं छात्र परेशान हैं. अमृत पेय जल योजना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा योजना में भारी अनियमितता और लापरवाही के कारण आम जनता को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है.


अयोध्या में प्रभु राम मंदिर में चढ़ावा चोरी

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी की घटना से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई है. कांग्रेस पार्टी इसकी उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है.

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस नेताओं में विधि कुमार सिंह सदस्य, इमरान खान, जितेंद्र नाथ चौबे प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस मनोज चौरसिया, विजय दुबे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं.

इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस के माध्यम से विभिन्न समस्याओं से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया. कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री से मांग करती है कि वे मिर्जापुर की मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से लें और अयोध्या मंदिर की घटना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi