Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Varanasi: रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत, बहनों ने शव की कलाई पर बांधी राखी

Varanasi: रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत, बहनों ने शव की कलाई पर बांधी राखी

Breaking Tube 2 weeks ago

Varanasi: रक्षाबंधन से ठीक पहले भाई की मौत ने तीन बहनों की खुशियां मातम में बदल दीं। चेतगंज थाना क्षेत्र के काली महल इलाके में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब 50 वर्षीय त्रिलोकी मोदनवाल का शव घर पहुंचा।

भाई की मौत से बदहवास बहनों ने रोते-बिलखते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधी और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बहनों ने कहा कि हर साल भाई राखी पर उन्हें सरप्राइज गिफ्ट देते थे, लेकिन इस बार मिला सरप्राइज जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा बन गया।

पढ़िए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दो दिन पहले त्रिलोकी मोदनवाल पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास गए थे। इसी दौरान कूलर में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। त्रिलोकी जिम चलाते थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव काली महल स्थित घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए तीनों बहनें पहले से तैयार थीं। उन्होंने भाई की पसंद की राखी और मिठाई भी खरीद रखी थी, लेकिन त्योहार से पहले ही भाई की मौत की खबर ने सबकुछ बदल दिया।

Mirzapur: मिर्जापुर में विवाहिता ने मायके, ससुराल के 6 लोगों पर कराई FIR, 17 साल की उम्र में जबरन शादी का आरोप!

त्रिलोकी की तीनों बहनें ससुराल से मायके आने वाली थीं। भाई का शव घर पहुंचने के बाद वे उसके पास पहुंचीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने भाई की कलाई पर राखी बांधी। छोटी बहन निवेदिता ने बताया कि उन्होंने भाई की पसंद की राखी खरीदी थी और उसकी पसंद की मिठाई भी मंगाई थी। हर साल भाई रक्षाबंधन पर तीनों बहनों को घर बुलाते थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi