Dailyhunt
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री आवास योजना का बढ़ा दायरा, अब इन जातियों को भी मिलेगा लाभ

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री आवास योजना का बढ़ा दायरा, अब इन जातियों को भी मिलेगा लाभ

Breaking Tube 2 weeks ago

त्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वंचित और पिछड़े समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा की कि 'मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' का दायरा अब और बढ़ाया जा रहा है, ताकि उन सभी अनुसूचित जनजातियों को शामिल किया जा सके जो अब तक पक्के घर की सुविधा से वंचित थीं।

कई नई जातिया भी शामिल

सरकार के इस फैसले के बाद भोटिया, जौनसारी और राजी जैसी जनजातियां भी योजना का लाभ उठा सकेंगी। इसके साथ ही गोंड समुदाय और उसकी उपजातियों, धुरिया, ओझा, नायक, पठारी और राजगोंड, को भी पात्रता सूची में शामिल किया गया है। अन्य समूहों जैसे खरवार, खैरवार, परहिया, पंखा, पनिका, अगरिया, पटारी, भुइयां और भुनिया को भी इस योजना में जोड़ा गया है।

यूपी में जल्द बनेगा 'दूसरा नोएडा'… सीएम योगी ने इस शहर को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

सरकार का दावा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के बजाय केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि वर्तमान सरकार उन्हें स्थायी आवास देकर सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में काम कर रही है।

2018 से शुरू हुआ योजना का विस्तार

मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। प्रारंभ में इसका लाभ वनटांगिया और मुसहर जैसी अति-पिछड़ी जातियों को दिया गया था। धीरे-धीरे इसमें कोल, थारू, सहरिया, नट, चेरो, बैगा, बोक्सा, बंजारा और सपेरा सहित कई अन्य जातियों को शामिल किया गया। अब इस योजना को और व्यापक बनाते हुए सभी शेष जनजातीय समूहों को भी जोड़ा जा रहा है।

'आई-कार्ड से कैशलेस इलाज तक…', यूपी में पत्रकारों के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान

सामाजिक न्याय और बेहतर जीवन की दिशा में पहल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi