अगर आपको भी खाना बनाना पसंद है और आपके पास बेहतरीन खाना बनाने का हुनर है। तो आप घर बैठे हो होमफूडी (Homefoodi) के जरिए एक बढ़िया कमाई कर सकते हैं। नोएडा से शुरू हुई इस नई इकॉमर्स स्टार्टअप होमफूडी ने भारतीय महिलाओं के लिए यह बेहतरीन मौका तैयार किया है। होमफुडी ने अभी कुछ दिनों पहले अक्टूबर 2019 में ही अपना एक मोबाइल एप लांच किया है। इस एप से जुड़कर आप अपने खाने का कारोबार आसानी से शुरू कर सकते हैं। होमफुडी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
होम फूडी के जरिए सैफ कैसे बने?
अगर आप भी होमफूडी के जरिए घर बैठे सैफ बंनकर अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं।
इसके बाद होम सैफ यानी कि आप और हम फूडी के बीच एक एग्रीमेंट साइन होता है। एग्रीमेंट के तहत होमसेफ को होम फूड कंपनी को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सर्विस के रूप में देना होता है। हालांकि सर्विस चार्जेस कितने होते हैं यह आपको हम फूडी कंपनी के द्वारा ही ज्ञात हो सकता है, इसके बारे में ज्यादा ज्ञान की जानकारी ज्ञात नहीं है। इस संदर्भ में होम फूडी के संस्थापक नरेंद्र सिंह दहिया का कहना है कि हमारी कंपनी के द्वारा चार्ज किया गया फीस अन्य कंपनी की तुलना में काफी कम होता है।
होम फूडी की सबसे खास बातेंः
इस कंपनी के साथ काम करने में सबसे खास और मजेदार बात यह होती है कि खाने का मैन्यू होमसैफ ही तैयार करते हैं इसमें होमफूडी बिल्कुल भी दखलंदाजी नहीं करता। साथ ही खाने की कीमत भी होमसेफ को ही तय करनी होती है शुरुआती हफ्ते में प्री बुकिंग टाइमिंग के जरिए ही काम किया जाता है। कोई भी ग्राहक खाना बुक करने से पहले होमफुडी के प्रोफाइल में जाकर आपकी प्रोफाइल को चेक करता है। खाने का पेमेंट ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन कैश में भी किया जा सकता है। होम फूड कंपनी का कहना है कि अभी तक इस ऐप के जरिए 127 से ज्यादा सैफ होम फूड कंपनी से जुड़ चुके हैं। कंपनी का लक्ष्य 2020 तक 500 सैफ की एक टीम तैयार करने का है।
जल्द ही हर शहर में खुलेगी होम फूडी की सुविधाः
फिलहाल स्टार्टअप कंपनी होमफूडी नोएडा में काम कर रही है। 2020 के शुरुआती माह में ही इसे जल्द से जल्द 10 बड़े शहरों में लांच किया जाएगा। वित्त वर्ष 2018-2019 में भारत में खाना बनाने का कारोबार लगभग साढे चार लाख करोड़ तक पहुंच गया है। इस तरह से होमफूडी घर बैठे बैठे होमसैफ बन कर अच्छी कमाई करने का एक बेहतरीन जरिया हो सकता है। जिसमें रेट से लेकर खाने के मेन्यू तक हर कुछ होमसैफ पर ही निर्भर करता है।

