Ducon Technologies ('Ducon'), वायु प्रदूषण नियंत्रण और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी टेक्नोलॉजियों के क्षेत्र में एक वैश्विक अग्रणी, ने आज ईरान में चल रहे संघर्ष में अत्याधिक-ऊंचाई वाले मिसाइल अवरोधों के कारण से बढ़ते पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों से निपटने हेतु समाधान घोषित किए हैं।
जब कोई वायु रक्षा सिस्टम सफलतापूर्वक किसी मिसाइल की राह में अवरोध उत्पन्न करता है, तो तत्काल प्रतिक्रिया उपलब्ध राहतों में से एक होती है। आकाश में दिखाई देने वाला आग का गोला धरती पर टल गई किसी बड़ी विपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन, धुएं के छँटने के साथ-साथ एक भिन्न प्रकार का खतरा धीरे-धीरे नीचे आना शुरू हो जाता है। जहाँ हम एक ओर "kinetic kill" पर प्रसन्न होते हैं, वहीं अपने सिरों से मीलों ऊपर हो रहे "chemical spill" को अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। ईरान से जुड़े वर्तमान संघर्ष में, इन अवरोधों का व्यापक पैमाना आकाश को दीर्घकालिक पर्यावरणीय खतरों के एक संग्रह में बदल रहा है।
कई लंबी दूरी के बैलिस्टिक सिस्टम अत्यधिक वाष्पशील, विषाक्त लिक्विड प्रोपेलेंट का ईंधन के रूप में उपयोग करते हैं। इसका प्रमुख दोषी हाइड्रोजीन और इसके डेरिवेटिव नाइट्रोजन टेट्रोक्साइड जैसे आक्सीकारकों के साथ जुड़े होते हैं। इनको रोके जाने पर, ये मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत विषैली रंगहीन धुंध उत्पन्न करते हैं जो विघटित होकर औद्योगिक स्मॉग के एक प्राथमिक घटक, कुख्यात लाल-भूरे रंग की नाइट्रोजन डाइऑक्साइड गैस में बदल जाते हैं।
सामरिक मिसाइलों में एल्यूमीनियम पाउडर और अमोनियम पेर्च्लोरेट युक्त ठोस ईंधन के टुकड़ों का उपयोग किया जाता है। किसी भी प्रकार का अवरोध इस ईंधन को तोड़ते हुए हज़ारों पाउंड के सूक्ष्म एल्यूमिना कणों और हाइड्रोजन क्लोराइड गैस में बदल कर उस क्षेत्र में अम्लीय वर्षा की घटना उत्पन्न कर देते हैं। यह अम्लीय धुंध अत्यंत संक्षारक होती है, जो श्वसन तंत्र के लिए तत्काल खतरा पैदा करती है और एक विशाल क्षेत्र में मिट्टी तथा जल संसाधनों के अम्लीकरण में योगदान प्रदान करती है।
ईंधन प्रोपेलेंट होने के अतिरिक्त, मिसाइल संरचना में इलेक्ट्रॉनिक्स और मार्गदर्शन के लिए आवश्यक सीसा, पारा और कैडमियम जैसी भारी धातुएं होती हैं। अवरोधन ऊर्जा से ये धातु अति सूक्ष्म "metallic dusts" में वाष्पित हो जाते हैं। ये धूल के कण शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन होते हैं, जो विशेषत: बच्चों की काग्निटिव विकास प्रक्रिया में एक गंभीर खतरा उत्पन्न करते हुए कृषि भूमि पर जम जाते हैं और खाद्य सप्लाई में घुस जाते हैं।
यद्यपि अवरोध के तुरंत दिखने वाले चिन्ह तो मिट जाते हैं, परंतु पर्यावरण में दशकों तक बना रहते हुए उनका रासायनिक प्रभाव जमा होता रहता है, क्योंकि लिवर, फेफड़े और किडनी के कैंसर के दीर्घकालिक खतरे में अत्याधिक वृद्धि करते हुए, ये रसायन रुकावट वाले इलाकों में भूजल और मिट्टी में समा जाते हैं।
“हम अपने आकाश में नए प्रकार के औद्योगिक-स्तरीय प्रदूषण देख रहे हैं,” Ducon के CEO, Aron Govil ने कहा। “हमने अवरोधों की लहरों के बाद तेहरान और हाइफ़ा जैसे बड़े शहरी केंद्रों के ऊपर 'मौत का बादल' की संज्ञा से प्रसिद्ध तथा एक लगातार बनी रहने वाली, तीखी और गहरी धुंध बनने की रिपोर्टें देखी हैं; यह गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करती है, जिनसे दीर्घकालिक कैंसरजन्य और न्यूरोलॉजिकल क्षतियां हो सकती है। Ducon में, हमारे पास मानव जोखिम के स्रोत पर इन विषाक्त पदार्थों के प्रभावों को दूर करने की टेक्नोलॉजी है।”
मिसाइल विनाश के अदृश्य प्रभावों को बेअसर करने के लिए Ducon एक बहुस्तरीय दृष्टिकोण प्रदान करता है: (i) Ducon के स्वामित्व-वाले Wet Scrubbers को 99.9% से अधिक नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक एसिड जैसे धुंध गैसीय प्रदूषकों से सांस लेने में होने वाली समस्याएं उत्पन्न होने या क्षेत्रीय एसिड रेन में बदलने से पूर्व हटा देने के लिए इंजीनियर किया गया है; (ii) Ducon के Venturi Scrubbers और उच्च-तापमान वाले Baghouses को एल्यूमिना, सीसा, कैडमियम और पारे के सब-माइक्रोन कणों को कैप्चर करने तथा उन्हें खाद्य चेन में घुसने या स्थानीय आबादी द्वारा साँस के साथ अंदर लिए जाने से रोक सकने के लिए डिज़ाइन किया गया है; (iii) नगर पालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श जारी करने और लक्षित उपचारात्मक रणनीतियाँ लागू करने में सहायता करने के लिए Ducon मिसाइल प्रोपेलेंटों के विशिष्ट रासायनिक संकेतों का पता लगाने में सक्षम उन्नत सेंसर नेटवर्क उपलब्ध कराता है।
लगातार अवरोधक गतिविधियों वाले क्षेत्रों को जटिल और संचयी निगरानी क्षेत्रों के रूप में माना जाना चाहिए। Ducon विशेष रूप से हाइड्राजिन और विशिष्ट धातु नैनोपार्टिकल्स के सूक्ष्म कणों का पता लगाने के लिए ट्यून किए गए उन्नत, वास्तविक-समय में वायु-गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क के परिनियोजन की वकालत करता है। इसके अतिरिक्त, इन क्षेत्रों की आबादी के लिए विसंदूषण प्रोटोकॉल और दीर्घकालिक चिकित्सा पंजीयक अब वैकल्पिक नहीं हैं।
Aron Govil ने आगे कहा, “पूरे विश्व में 30,000 से अधिक प्रतिष्ठानों और 1938 से स्थापित इतिहास के साथ, Ducon पर्यावरण संरक्षण में सबसे आगे है। आधुनिक संघर्ष की छाया में रहने वाले कई मिलियन नागरिकों की रक्षा हेतु मोबाइल और स्थायी वायु गुणवत्ता समाधान परिनियोजित कर सकने के लिए, आकाश में 'रसायन रिसाव' में वृद्धि होने के साथ-साथ, Ducon अंतर्राष्ट्रीय राहत संगठनों और सरकारी एजेंसियों के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार है।”
“हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हम जिस वायु में सांस लेते हैं, वह सुरक्षित रहे, भले ही हमारे आकाश खतरे में हों; वायु रक्षा आज हमारी रक्षा करती है; Ducon सुनिश्चित करता है कि हम भविष्य को देखने के लिए पर्याप्त रूप से स्वस्थ हैं,” Mr. Govil ने आगे कहा।
Ducon Group का परिचय
Ducon एक पर्यावरणीय नियंत्रण टेक्नोलॉजियों और मैटेरियल हैंडलिंग सिस्टमों की टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और विनिर्माण में विशेषज्ञता प्राप्त वैश्विक कंपनी है। कई उद्योगों में कई दशकों के अनुभव और स्थापनाओं के साथ, पूरे विश्व में अपने ग्राहकों के लिए परिचालन दक्षता और स्थिरता बढ़ाने के लिए Ducon नवप्रवर्तनशील समाधान प्रदान करता है।
भविष्योन्मुखी वक्तव्य
इस विज्ञप्ति में टेक्नोलॉजी विकास, मार्केट स्वीकरण, परियोजना पाइपलाइन और वित्तीय प्रभावों से संबंधित अपेक्षाओं सहित भविष्योन्मुखी वक्तव्य हैं। कंपनी के नियंत्रण से बाहर होने वाले कारकों के कारण वास्तविक परिणाम भिन्न हो सकते हैं। यदि कानून द्वारा अपेक्षित न हो तो Ducon इन भविष्योन्मुखी वक्तव्यों को अपडेट करने का कोई दायित्व नहीं लेता है।
घोषणा (अस्वीकरण): इसघोषणाकीमूलस्रोतभाषाकायहआधिकारिक, अधिकृतरूपांतरहै।अनुवादसिर्फसुविधाकेलिएमुहैयाकराएजातेहैंऔरउनकास्रोतभाषाकेआलेखसेसंदर्भलियाजासकताहैऔरयहआलेखकाएकमात्ररूपहैजिसकाकानूनीप्रभावहोसकताहै।
Contacts
ईमेल: rkumar@ducon.com
स्रोत: Ducon Technologies
