Dailyhunt
Gradiant ने UK के हाइपरस्केल डेटा सेंटर का वॉटर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया

Gradiant ने UK के हाइपरस्केल डेटा सेंटर का वॉटर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया

Business Wire India

Gradiant, जो उन्नत जल और अपशिष्ट जल समाधानों में एक ग्लोबल लीडर है, को यूनाइटेड किंगडम के डिडकॉट, ऑक्सफ़ोर्डशायर स्थित एक हाइपरस्केल डेटा सेंटर के लिए वॉटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को डिज़ाइन और डिलिवर करने का कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया गया है।

यह प्रोजेक्ट दुनिया के प्रमुख AI एवं क्लाउड इन्फ़्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स में से एक को सपोर्ट करेगा और इसे एक पुराने पावर स्टेशन के स्थल पर विकसित किया जा रहा है।

जैसे-जैसे डेटा सेंटर्स की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, 'जल' यह निर्धारित करने वाला प्रमुख कारक बनता जा रहा है कि डेटा सेंटर्स कहाँ बनाए जा सकते हैं और उन्हें किस प्रकार विस्तारित किया जा सकता है। ऑपरेटर अब ऐसे पार्टनर तलाश रहे हैं जो पूरे स्थल पर जल की विश्वसनीय कार्यक्षमता सुनिश्चित कर सकें। Gradiant द्वारा जल के ट्रीटमेन्ट, रीसाइक्लिंग और ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज को सम्मिलित करते हुए एक इन्टीग्रेटेड सॉल्यूशन प्रदान किया जाएगा। इस सिस्टम को विश्वसनीय कूलिंग ऑपरेशन्स सुनिश्चित करने के साथ-साथ जल-उपयोग और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह प्रोजेक्ट Gradiant के "पूरे स्थल में बेफ़िक्री का भरोसा" दृष्टिकोण को रेखांकित करता है, जिसके अंतर्गत पूरे प्लान्ट में जल की कार्यक्षमता की पूरी ज़िम्मेदारी ली जाती है। जल को एक अलग उपयोगिता के रूप में देखने के बजाय, Gradiant द्वारा जल के उपचार, पुनर्पयोग और परिचालन विश्वसनीयता को एकीकृत करते एकल जिम्मेदार पार्टनर के ज़रिए समग्र जल प्रबंधन प्रदान किया जाता है। यह दृष्टिकोण जोखिम को कम करता है, परिचालनों को सरल बनाता है और संसाधन-सीमित होते जा रहे परिवेशों में निरंतर कार्य-प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।

Gradiant Europe के मैनेजिंग डायरेक्टर Philipp Sausele ने बताया कि "यह प्रोजेक्ट दर्शाता है कि हम किस प्रकार अपनी गहरी स्थानीय विशेषज्ञता को Gradiant के ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्लैटफ़ॉर्म के साथ जोड़कर किसी महत्वपूर्ण इन्फ़्रास्ट्रक्चर को भरोसे के साथ डिलिवर करते हैं। हमारी टीम्स स्थानीय नियामकीय, पर्यावरणीय और परिचालनात्मक परिस्थितियों को बहुत अच्छी तरह समझती हैं और साथ ही दुनिया भर में उपयोग किए गए प्रमाणित सॉल्यूशन्स का लाभ उठाती हैं। ग्लोबल स्ट्रैन्ग्थ और लोकल फ़ोकस का यह संतुलन हमें बड़े स्तर पर भरोसेमंद तरीक़े से काम करने में सक्षम बनाता है।"

वहीं Gradiant के CEO Prakash Govindan ने बताया कि "AI इतिहास के सबसे बड़े इन्फ़्रास्ट्रक्चर विस्तारों में से एक को आगे बढ़ा रहा है, और जल बड़ी तेज़ी से सबसे बड़ा सीमित कारक बनता जा रहा है। Gradiant में, हम इंडस्ट्री की अगली पीढ़ी के लिए जल का एक मज़बूत आधार तैयार कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट हमारी उस रणनीति को दर्शाता है, जिसमें हम बड़े इन्फ़्रास्ट्रक्चर प्लेयर्स के साथ मिलकर मज़बूत और टिकाऊ सॉल्यूशन्स प्रदान करते हैं, जिनमें विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है।"

यह प्रोजेक्ट जल और AI इन्फ़्रास्ट्रक्चर के संयोजन में Gradiant की भूमिका को और मज़बूत बनाता है, जिसमें बेहतर कार्य-प्रदर्शन, संवहनीयता और विश्वसनीयता ही सफलता की कुंजी हैं।

Gradiant के बारे में जानकारी

Gradiant एक भिन्न प्रकार की वॉटर कंपनी है। उन्नत जल एवं अपशिष्ट जल उपचार के लिए विभेदित और स्वामित्व आधारित एंड-टू-एंड सॉल्यूशन्स के एक व्यापक पोर्टफ़ोलियो के साथ, जिसे जल क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया जाता है, कंपनी विश्व की अनिवार्य इंडस्ट्रीज़, जैसे सेमीकंडक्टर, फ़ार्मास्यूटिकल्स, फ़ूड एंड बेवरेज, लिथियम एवं महत्वपूर्ण खनिज, तथा रीन्यूएबल एनर्जी में अपने ग्राहकों के मिशन-क्रिटिकल परिचालनों को सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के नवाचारी सॉल्यूशन्स जल की खपत को कम करते हैं, अपशिष्ट जल के निर्वहन को घटाते हैं, मूल्यवान संसाधनों की पुनर्प्राप्ति करते हैं और अपशिष्ट जल को पुनः निर्मल जल में परिवर्तित करते हैं। बॉस्टन स्थित मुख्यालय वाली इस कंपनी की स्थापना MIT में हुई थी और इसके विश्वभर में 1,400 से अधिक कर्मचारी हैं। और अधिक जानकारी के लिए, कृपया gradiant.comपर विज़िट करें।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20260402848011/en

Contacts

कॉरपोरेट संपर्क
Felix Wang
Gradiant, Global Head of Marketing
fwang@gradiant.com

स्रोत: Gradiant


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Business Wire India Hindi