एंटरप्राइज़ AI एक्सिलरेशन कंपनी के रूप में इसकी लॉन्च के बाद, Tenarai (पूर्ववर्ती Infogain), ने आज Shashank Samant की इसके Board of Directors में तुरंत प्रभाव से नियुक्ति की घोषणा की है।
डिजिटल इंजीनियरिंग, AI अपनाने, और Hitachi द्वारा GlobalLogic के $9.6 बिलियन से अधिग्रहण में एक वैश्विक अग्रणी, Samant की नियुक्ति Tenarai की Fortune 500 के लिए AI-संचालित एंटरप्राइज़ परिवर्तन के अगले युग में नेतृत्व करने की प्रतिबद्धता को चिन्हित करती है।
"Shashank का बोर्ड मे स्वागत करते हुए हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्हें वैश्विक टेक्नोलॉजी और सेवा क्षेत्रों में तीन दशकों से भी अधिक का अनुभव है, और उन्होंने हमारे उद्योग की कुछ सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों का नेतृत्व करते हुए उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है," Tenarai के CEO, Dinesh Venugopal, ने कहा।"वे डिजिटल इंजीनियरिंग से लेकर AI तक, उद्योग में आए बड़े परिवर्तनों में सबसे आगे रहे हैं, और वे इन परिवर्तनों को वास्तविक एंटरप्राइज़ वैल्यू में बदलने के तरीके जानते हैं। जैसे-जैसे हम अपने एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए अपने व्यवसाय और परिणामों को गति प्रदान करेंगे, उनका दृष्टिकोण और अनुभव हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान प्रमाणित होगा।"
Tenarai में Samant अपने साथ 35 वर्षों की टेक्नोलॉजी विशेषज्ञता ला रहे हैं। GlobalLogic के पूर्वर्ती अध्यक्ष और CEO के रुप में, उन्होंने एक विशिष्ट इंजीनियरिंग फर्म को एक वैश्विक अग्रणी में बदल दिया, जिसका समापन इतिहास के सबसे बड़े IT सेवा अधिग्रहणों में से एक के रूप में हुआ था। अभी कुछ समय पहले तक, उन्होंने Hitachi Americas के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे Hitachi Energy, Eureka Forbes, Cyderes, Turing सहित कई बोर्ड तथा सलाहकार पदों पर, और Mercedes-Benz तथा Hilti के सॉफ्टवेयर बोर्डों में कार्यरत हैं। Shashank, UC Irvine के डिजिटल परिवर्तन सेंटर की गवर्नेंस काउंसिल में भी हैं।
"Tenarai के इस अगले पड़ाव की ओर बढ़ने के दौरान, मुझे Tenarai टीम के साथ जुड़कर खुशी हो रही है," Shashank Samant ने कहा। "उद्योग अब AI को अपनाने से आगे बढ़कर, उद्यमों के भीतर प्रभाव डालने के लिए AI को लागू करने की दिशा में बढ़ रहा है। यह एक ऐसा चरण है जहाँ AI-आधारित सटीक इंजीनियरिंग, तकनीकी और उद्यम, दोनों ही क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है। डिजाइन आर्किटेक्चर में Tenarai की दक्षता और मानव-AI सहयोग पर इसका फ़ोकस, इस उद्योग के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपने वैश्विक ग्राहकों के लिए AI की क्षमता को ठोस और व्यावसायिक परिणामों में बदलने के लिए, मैं Dinesh और बोर्ड के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।"
"Shashank इस उद्योग के सबसे कुशल अग्रणीयों में से एक हैं, और इस निर्णायक मोड़ पर Tenarai के बोर्ड के लिए वे एक आदर्श और उपयुक्त सदस्य हैं," Apax में पार्टनर, Rohan Haldea ने कहा। "टीम एक महत्वपूर्ण और बड़े पैमाने के व्यवसाय का निर्माण कर रही है, और Shashank का अनुभव तथा परामर्श इस दूरदर्शिता को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।"
Tenarai का परिचय
Tenarai एक एंटरप्राइज़ AI एक्सिलरेशन कंपनी है। सिलिकॉन वैली में मुख्यालय के साथ, हम टेक्नोलॉजी, रिटेल/CPG, ट्रैवल, बीमा, स्वास्थ्य-देखभाल और संचार क्षेत्रों के Fortune 500 अग्रणीयों के लिए भविष्य के AI-संचालित एंटरप्राइज़ तैयार करते हैं। अपने ग्राहकों के लिए हम AI की क्षमता को व्यावसायिक परिणामों में बदलने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। एक AI कैटलिस्ट के तौर पर, हम अपने ग्राहकों को उद्योग में होने वाले बड़े बदलावों को एक प्रतिस्पर्धी लाभ में बदलने में सक्षम बनाने वाले समाधान डिज़ाइन और उपयोग करते हैं। हमारी कार्यप्रणाली, बेहतरीन इंजीनियरिंग प्रतिभा, गहन विशेषज्ञता और ग्राहक की विशिष्ट आवश्यकताओं के एकीकरण पर आधारित है। ठोस व्यावसायिक परिणामों पर ध्यान केंद्रित करते हुए हम उद्यम के विकास के लिए AI द्वारा एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में कार्य करना सुनिश्चित करते हैं।
घोषणा (अस्वीकरण): इसघोषणाकीमूलस्रोतभाषाकायहआधिकारिक, अधिकृतरूपांतरहै।अनुवादसिर्फसुविधाकेलिएमुहैयाकराएजातेहैंऔरउनकास्रोतभाषाकेआलेखसेसंदर्भलियाजासकताहैऔरयहआलेखकाएकमात्ररूपहैजिसकाकानूनीप्रभावहोसकताहै।
Contacts
Shane Brentham
shane.brentham@tenarai.com
स्रोत: Tenarai
