Dailyhunt
ज़ी बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2021 में KDM इंडिया ने ‘राइजिंग ब्रांड ऑफ़ द डेकेड’ का पुरस्कार हासिल किया

ज़ी बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2021 में KDM इंडिया ने ‘राइजिंग ब्रांड ऑफ़ द डेकेड’ का पुरस्कार हासिल किया

BuzinessBytes 4 years ago

मुरादाबाद : .  .कंज़्यूमर लाइफ़स्टाइल ब्रांड, KDM इंडिया ने बेहद सम्मानित एवं लोकप्रिय ज़ी बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2021 में ‘राइजिंग ब्रांड ऑफ़ द डेकेड’ का पुरस्कार जीत लिया है।

पिछले दशक में KDM इंडिया ने अपने उम्दा प्रदर्शन से एक मिसाल कायम की है, और इस बात को ध्यान में रखते हुए KDM इंडिया को इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणी की बेहतरीन कंपनियों में सर्वश्रेष्ठ कंपनी के तौर पर सम्मानित किया गया।

इस पुरस्कार के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री नीलेश माली, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, KDM इंडिया ने कहा, “ज़ी बिजनेस जैसे बेहद सम्मानित मंच से ‘राइजिंग ब्रांड ऑफ़ द डेकेड’ पुरस्कार प्राप्त करना हमारे लिए गौरव की बात है। पिछले एक दशक में KDM ने लाइफ़स्टाइल और मोबाइल एक्सेसरीज़ के अग्रणी ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हमें मोबाइल एक्सेसरीज़ और लाइफ़स्टाइल सेगमेंट में अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स विकसित करने पर बेहद गर्व है, जिसमें मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, और स्पीकर से लेकर हेडफोन तक के कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं। भारत में हमारा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क काफी मजबूत है, और इसी वजह से हम भारत के सबसे बड़े और सबसे इनोवेटिव मोबाइल एक्सेसरीज़ एवं लाइफ़स्टाइल ब्रांड बनने के इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।”

कंपनी के निदेशक, श्री भंवरलाल/भवरलाल सुथार ने आगे कहा कि, “पिछले दशक का हमारा सफ़र बेहद रोमांचक रहा है, साथ ही इस सफर को रोमांचक, दिलचस्प और इनोवेटिव बनाने का यह सिलसिला आने वाले 100 सालों तक बरकरार रहेगा। एक ब्रांड के रूप में हम जोश व उत्साह से भरे हैं, और हम डिजाइनिंग, पैकेजिंग, स्टाइल, गुणवत्ता, उपयोगिता और नई पीढ़ी के युवाओं की पसंद के लिहाज से हर दिन बेहतर हो रहे हैं। हमारे विनिर्माण केंद्रों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और हमें खुद को ‘मेड इन इंडिया’ ब्रांड कहते हुए गर्व हो रहा है। यह पुरस्कार इस बात को साबित करता है कि, हम सबसे बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के अपने वादे पर हमेशा कायम रहे हैं।”

हाल ही में ताज-सांताक्रूज, मुंबई में ज़ी बिजनेस की भागीदारी के साथ बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2021 के छठा संस्करण का आयोजन किया गया, जो उद्योग जगत में सभी क्षेत्रों की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों को सम्मानित करने के लिए एक बड़ा मंच है, जिन्होंने विशेष रूप से कोविड महामारी के दौरान शानदार काम किया है। एडसिंक एडवरटाइजिंग एलएलसी – दुबई की मेजबानी में आयोजित तथा टच वुड एडवाइजरी एंड मैनेजमेंट द्वारा संचालित इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: BuzinessBytes