बीएमडब्ल्यू इंडिया ने एम440आई कनवर्टिबल कार को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है और इसमें 3-लीटर इन-लाइन 6 टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलती है।
चूंकि ये एक कनवर्टेबल कार है, ऐसे में इसकी छत खुल और बंद हो सकती है, जो इसे स्टाइलिश लुक देती है। यह बीएमडब्ल्यू कार एक वेरिएंट और आठ कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यहां इसके बारे में विस्तार से जानिए:
बीएमडब्ल्यू एम440आई एक वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी प्राइस इस प्रकार है:
वेरिएंट | कीमत |
एम440आई एक्सड्राइव कनवर्टिबल | 1.09 करोड़ रुपये |
*कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है

साइज: लंबाई: 4770 मिलीमीटर, चौड़ाई: 1852 मिलीमीटर, ऊंचाई: 1394 मिलीमीटर, व्हीलबेस: 2851 मिलीमीटर, ग्राउंड क्लीयरेंस: 126 मिलीमीटर |


सॉफ्ट-टॉप फंक्शन: सॉफ्ट-टॉप रूफ में फैब्रिक डिजाइन है और इसे 18 सेकंड में खोला और बंद किया जा सकता है, यहां तक कि 50 किलोमीटर प्रति घंटे की ड्राइविंग स्पीड पर भी इसकी छत खुल और बंद हो सकती है। |

कलर ऑप्शन: बीएमडब्ल्यू एम440आई 8 कलर: पोर्टिमाओ ब्लू, ब्रुकलिन ग्रे, कपे यॉर्क ग्रीन, फायर रेड, आर्कटिक रेस ब्लू, ब्लैक सैफायर, मिनरल व्हाइट और अल्पाइन व्हाइट में उपलब्ध है। |
केबिन और फीचर



बीएमडब्ल्यू एम440आई में बीएमडब्ल्यू एम340आई वाला बी58 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:
इंजन | 3-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल |
इलेक्ट्रिकल सिस्टम | 48वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड असिस्ट |
ड्राइव | ऑल-व्हील ड्राइव |
गियरबॉक्स | 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक |
पावर | 374 पीएस |
टॉर्क | 500 एनएम |
एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे) | 4.9 सेकंड |
टॉप स्पीड | 250 किलोमीटर प्रति घंटे* |

बीएमडब्ल्यू एम440आई का सीधा मुकाबला कनवर्टिबल मर्सिडीज-बेंज सीएलई कैब्रियोलेट से रहेगा और इसे बीएमडब्ल्यू जेड4 के विकल्प के तौर पर भी चुना जा है।


