Dailyhunt
'3 Stumps' सट्टा ऐप में बड़ा खुलासा

'3 Stumps' सट्टा ऐप में बड़ा खुलासा

CG Top36 1 week ago

रायपुर। CG NEWS: रायपुर में ऑनलाइन बेटिंग ऐप 'थ्री स्टम्प्स' मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सट्टे के काले धन को अपने बैंक खातों में लेकर मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी तक पहुंचाते थे और बदले में कमीशन लेते थे, जिसमें एक आरोपी उसका फूफेरा भाई भी निकला।

पुलिस के अनुसार बाबू खेमानी को पहले मुंबई के एक होटल से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके बाद लगातार कार्रवाई में अब तक कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस पूरे नेटवर्क से 13 लैपटॉप, 105 मोबाइल फोन, 82 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 4 राउटर, सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली कॉपियां और 2 कारें जब्त की गई हैं।

जांच में सामने आया कि खेमानी सट्टे से कमाए गए पैसे पहले संदीप इसरानी और मनसून रजा के खातों में डलवाता था और फिर वहां से अपने खाते में ट्रांसफर कराता था, जिससे लेन-देन को छिपाया जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। वहीं 2026 में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने ऑनलाइन सट्टा मामलों में अब तक 14 केस दर्ज कर 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 2.98 करोड़ रुपये की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है, जो इस अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36