Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन अग्रवाल

भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन अग्रवाल

CG Top36 2 weeks ago

डेस्क। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कर्मक्षेत्र बांकीपुर से अभिषेक (बंटी) को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नितिन अग्रवाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय संगठन द्वारा जमीनी, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कर्मक्षेत्र से एक समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने यह संदेश दिया है कि संगठन में निष्ठा, परिश्रम और समर्पण का सदैव सम्मान होता है।

उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें बांकीपुर में अभिषेक (बंटी) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान दोनों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, पर्चे वितरित किए, नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया, मोटरसाइकिल रैलियों में भाग लिया तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार मेहनत की।

नितिन अग्रवाल ने कहा कि अभिषेक (बंटी) ने हमेशा एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए बांकीपुर के विकास और जनसेवा का नया अध्याय लिखेंगे।

अंत में उन्होंने अभिषेक (बंटी) को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल विजय एवं सफल जनसेवा की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36