Dailyhunt
CG Crime : हनुमान जयंती पर युवक की हत्या का खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार

CG Crime : हनुमान जयंती पर युवक की हत्या का खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार

CG Top36 5 days ago

चंद्रप्रकाश साहू, बेमेतरा। CG Crime : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने हनुमान जयंती के दौरान हुए युवक की हत्या के मामले का खुलासा किया है। जिसमें नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

डीआईजी रामकृष्ण साहू ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 अप्रैल को आयोजित रैली के दौरान अमन ध्रुव 24 वर्ष पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया था। जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद बेमेतरा पुलिस द्वारा जांच टीम गठित किया गया। जिसमें संदेही से पूछताछ में जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36