Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली को मिलीं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी; तीन नए बस डिपो का हुआ उद्घाटन

दिल्ली को मिलीं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी; तीन नए बस डिपो का हुआ उद्घाटन

CG Top36 2 days ago

Delhi News : नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन क्षेत्र को मंगलवार को बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में शामिल की गईं 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन बसों के शामिल होने से राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।


Delhi News : आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं नई इलेक्ट्रिक बसें

नई इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। इन बसों में CCTV कैमरे, पैनिक बटन, रियल टाइम GPS ट्रैकिंग, पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम और अन्य स्मार्ट फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। लो-फ्लोर और एसी सुविधाओं वाली ये बसें दिव्यांग यात्रियों के लिए भी अधिक सुविधाजनक होंगी।

सरकार के अनुसार, जीरो टेलपाइप उत्सर्जन वाली ये इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में प्रदूषण कम करने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।


Delhi News : दिल्ली के बस बेड़े में बढ़ी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या

300 नई बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े की संख्या करीब 6,600 तक पहुंच गई है। इसमें 4,845 इलेक्ट्रिक बसें और 1,755 सीएनजी बसें शामिल हैं। दिल्ली सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में बसों की संख्या को करीब 14 हजार तक पहुंचाना है, जिससे यात्रियों को बेहतर और आसान परिवहन सुविधा मिल सके।


Delhi News : तीन नए इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी हुआ उद्घाटन

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए नरेला सेक्टर ए-1 एवं ए-4, रिठाला और कोहाट एन्क्लेव में बनाए गए आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी उद्घाटन किया गया।

नरेला डिपो में 250 इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग क्षमता है, जबकि रिठाला और कोहाट एन्क्लेव डिपो में भी आधुनिक रखरखाव और संचालन सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन डिपो में चार्जिंग व्यवस्था, सर्विस पिट, रिपेयर शॉप, वॉशिंग एरिया और प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


Delhi News : नंद नगरी में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान नंद नगरी DTC डिपो में तैयार किए गए अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया। इस केंद्र में वाहनों की फिटनेस जांच पूरी तरह आधुनिक तकनीक से की जाएगी।

यहां ब्रेक, सस्पेंशन, हेडलाइट, उत्सर्जन स्तर और अन्य जरूरी जांच बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वचालित तरीके से की जाएंगी। इससे वाहन जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।


Delhi News : नरेला में बनेगी देश की अत्याधुनिक हाई सिक्योरिटी जेल

कार्यक्रम में अमित शाह ने नरेला स्थित हाई सिक्योरिटी जेल परियोजना का ई-शिलान्यास भी किया। यह जेल आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के आधार पर तैयार की जाएगी। परियोजना के लिए गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार की ओर से वित्तीय सहयोग दिया जा रहा है।

इस हाई सिक्योरिटी जेल में 250 से ज्यादा कैदियों को रखने की क्षमता होगी। इसका डिजाइन इस तरह तैयार किया जाएगा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और कैदियों की गतिविधियों पर बेहतर निगरानी रखी जा सके।


Delhi News : AI निगरानी और हाईटेक सुरक्षा सिस्टम से लैस होगी जेल

नई हाई सिक्योरिटी जेल में AI आधारित CCTV कैमरे, बॉडी-वॉर्न कैमरे, बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल, ऑटोमेटेड लॉकिंग सिस्टम, फुल बॉडी स्कैनर, मोबाइल जैमर और अत्याधुनिक कमांड सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36