Dailyhunt
"एक भारत श्रेष्ठ भारत" के तहत राजभवन में मनाया गया 6

"एक भारत श्रेष्ठ भारत" के तहत राजभवन में मनाया गया 6

CG Top36 1 week ago

रायपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सिविल लाइन स्थित लोकभवन में विभिन्न राज्यों-मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान एवं दादर नगर हवेली का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उत्कल गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत ने कहा कि यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत प्रतीक है। "सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा…" की भावना को आत्मसात करते हुए यह समारोह देश की अखंडता और भाईचारे का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधायक पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

विभिन्न राज्यों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारत की समृद्ध परंपरा, विविधता एवं सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रदर्शन किया। श्रीमती सावित्री जगत ने कहा कि भारत का प्रत्येक राज्य अपनी विशिष्ट संस्कृति, भाषा और परंपराओं के माध्यम से राष्ट्र की एकता को मजबूत करता है। यही "अनेकता में एकता" हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और यही भारत की पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सम्मान और समरसता को बढ़ावा देते हैं तथा नई पीढ़ी को देश की विविधता को समझने और अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36