Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CG Top36 1 month ago

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जा रहा है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी और वह अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. पिछले आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा था. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है.

गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 210 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ध्रुव जुरेल ने महज 42 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के लगाए. ध्रुव जुरेल के अलावा यशस्वी जयसवाल ने 55 रन बनाए.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को कप्तान राशिद खान ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा के अलावा मोहम्मद सिराज, राशिद खान, प्रिसिध कृष्णा और अशोक शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 211 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 210/6, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 55 रन, वैभव सूर्यवंशी 31 रन, ध्रुव जुरेल 75 रन, रियान पराग 8 रन, शिम्रोन हेटमायर 18 रन, डोनोवन फरेरा 1 रन, रवींद्र जड़ेजा नाबाद 7 रन और जोफ्रा आर्चर नाबाद 1 रन.)

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 1 विकेट, राशिद खान 1 विकेट, कगिसो रबाडा 2 विकेट, प्रिसिध कृष्णा 1 विकेट और अशोक शर्मा 1 विकेट).

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36