Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हरिपुरधार में गैस सिलेंडर लेने को कतारों में लगे लोग

हरिपुरधार में गैस सिलेंडर लेने को कतारों में लगे लोग

CG Top36 1 week ago

Haripurdhar. हरिपुरधार। जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में गैस सिलेंडर की सप्लाई पहुंचते ही गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सप्लाई का इंतजार किया जा रहा था, जिसके चलते एजेंसी में अचानक भीड़ बढ़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर वितरित किए गए, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। महिलाओं और बुजुर्गों की भीड़ बड़ी संख्या में एजेंसी परिसर में देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित गैस सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36