New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें NZ-W बनाम SA-W मैच पूरा हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)
New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 4th T20I Match Full Highlights: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 22 मार्च को खेला गया.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला गया. चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज 3-2 से समाप्त करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 3-1 से सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी अमेलिया केर (Amelia Kerr) कर रही हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है.
न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का पूरा हाइलाइट्स (New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team Match Full Highlights)
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36