Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राजिम में अर्टिगा और हाईवा की जोरदार भिड़ंत

राजिम में अर्टिगा और हाईवा की जोरदार भिड़ंत

CG Top36 2 weeks ago

राजिम। CG BREAKING : गरियाबदं जिले के राजिम से इस वक्त सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। भगवान राजीव लोचन के दर्शन कर रायपुर लौट रहे दर्शनार्थियों की अर्टिगा कार की श्यामा चरण चौक के पास हाईवा वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दर्शनार्थी अर्टिगा वाहन में सवार होकर भगवान राजीव लोचन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामा चरण चौक के पास अर्टिगा की हाईवा से जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36