Dailyhunt
RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CG Top36 2 weeks ago

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 43rd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है.

आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 43वां मुकाबला आज यानी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है.

राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Rajasthan Royals Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 114 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान रियान पराग ने सबसे ज्यादा 90 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रियान पराग ने महज 50 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के लगाए. रियान पराग के अलावा ध्रुव जुरेल ने 42 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मिचेल स्टार्क ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क के अलावा टी नटराजन, काइल जैमीसन और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 220 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बोर्ड पर जड़ दिए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 75 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान केएल राहुल ने महज 40 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के लगाए. केएल राहुल के अलावा पथुम निसांका ने 62 रन बटोरे.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम को स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की ओर से रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 219/6, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 6 रन, वैभव सूर्यवंशी 4 रन, ध्रुव जुरेल 42 रन, रियान पराग 90 रन, रवींद्र जड़ेजा 20 रन, डोनोवन फरेरा नाबाद 41 रन, शुभम दुबे 6 रन और जोफ्रा आर्चर नाबाद 1 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मिचेल स्टार्क 3 विकेट, काइल जैमीसन 1 विकेट, अक्षर पटेल 1 विकेट और टी नटराजन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 226/3, 19.1 ओवर (केएल राहुल 75 रन, पथुम निसांका 62 रन, नितीश राणा 33 रन, आशुतोष शर्मा नाबाद 18 रन और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 25 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (रवींद्र जडेजा 1 विकेट, जोफ्रा आर्चर 1 विकेट और तुषार देशपांडे 1 विकेट, विकेट).

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CG Top36