Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति बनाने पर दिया जोर

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति बनाने पर दिया जोर

ChiniMandi Hindi 5 days ago

मरावती : आंध्र प्रदेश राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी) ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में आयोजित 19वीं बैठक में 9,076.11 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी।

इन परियोजनाओं से राज्य में 10,531 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि, औद्योगीकरण ऐसा होना चाहिए जो कृषि क्षेत्र को मजबूत करे, किसानों की आय बढ़ाए और किसान परिवारों को उद्यमी बनने के अवसर प्रदान करे। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले क्षेत्रों में अधिक निवेश आकर्षित करने के निर्देश दिए।

एथेनॉल, फूड प्रोसेसिंग और नवीकरणीय ऊर्जा पर रहेगा फोकस…

मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार एथेनॉल उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्राथमिकता दे रही है। उनके अनुसार ये परियोजनाएं राज्य में संपत्ति सृजन (वेल्थ क्रिएशन) और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लक्ष्य के अनुरूप हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार के एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि, आंध्र प्रदेश को भविष्य में एथेनॉल की बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, यदि एथेनॉल ब्लेंडिंग का स्तर 40 प्रतिशत तक पहुंचता है, तो मक्का की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एथेनॉल नीति बनाने के निर्देश…

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निवेश आकर्षित करने और एथेनॉल, मीथेन तथा सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) को शामिल करते हुए एक व्यापक नीति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, ऐसी नीति स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, औद्योगिक विकास को गति देने और कृषि क्षेत्र के लिए नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

19 बैठकों में 339 परियोजनाओं को मिली मंजूरी…

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यभार संभालने के बाद अब तक एसआईपीबी की 19 बैठकों में 339 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इन परियोजनाओं में 11.86 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश का अनुमान है, जिससे 10.41 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। बैठक में वित्त मंत्री पय्यावुला केशव, कृषि मंत्री किंजरापु अच्चन्नायडु समेत राज्य मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ChiniMandi Hindi