Dailyhunt
हरियाणा: पानीपत चीनी मिल दो दिन के लिए खुली, किसान बिना पर्ची गन्ना ला सकेंगे

हरियाणा: पानीपत चीनी मिल दो दिन के लिए खुली, किसान बिना पर्ची गन्ना ला सकेंगे

ChiniMandi Hindi 1 week ago

पानीपत: गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत की खबर है।पानीपत की चीनी मिल को दो दिनों के लिए फिर से खोल दिया गया है, जिससे किसान बिना पर्ची के भी अपना गन्ना मिल में ला सकेंगे।मिल में पेराई सत्र को 128 दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक 60.77 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।

सोमवार को मिल 35 हजार क्विंटल की क्षमता पर चलाई गई, जबकि पहले यह 50 हजार क्विंटल की पूरी क्षमता पर संचालित हो रही थी। गन्ने की आपूर्ति में कमी के कारण क्षमता घटाकर 35 हजार क्विंटल करनी पड़ी।

चीनी मिल के प्रबंध निदेशक एवं इसराना के एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने बताया कि मिल को दो दिन के लिए ओपन रखा गया है। जिन किसानों का गन्ना अभी बाकी है, वे 8 अप्रैल शाम 6 बजे तक अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मिल में गन्ना पहुंचा सकते हैं। इसके बाद मिल गन्ना स्वीकार नहीं करेगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, इस दौरान किसी भी किसान को पर्ची की आवश्यकता नहीं होगी और सभी के लिए गन्ना लाने की सुविधा खुली रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ChiniMandi Hindi