Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
युगांडा : किन्यारा शुगर का बड़ा ऐलान; गन्ना किसानों को मिलेगा 5.5 अरब शिलिंग का अतिरिक्त बोनस

युगांडा : किन्यारा शुगर का बड़ा ऐलान; गन्ना किसानों को मिलेगा 5.5 अरब शिलिंग का अतिरिक्त बोनस

ChiniMandi Hindi 3 months ago

कंपाला : किन्यारा शुगर लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों के लिए 5.5 अरब युगांडा शिलिंग (Shs 5.5 Billion) के अतिरिक्त नकद बोनस (कैश टॉप-अप) की घोषणा की है।

यह राशि किसानों को वर्षभर दिए गए अंतरिम गन्ना मूल्य के अलावा अतिरिक्त भुगतान के रूप में दी जाएगी। कंपनी की वार्षिक मूल्य निर्धारण व्यवस्था के तहत हर वित्तीय वर्ष के अंत में पंजीकृत गन्ना उत्पादक किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बीते वर्ष के अंतिम गन्ना मूल्य और नए वित्तीय वर्ष के लिए अंतरिम मूल्य पर सहमति बनाई जाती है।

किसानों और प्रबंधन के बीच बनी सहमति…

इस वर्ष की बैठक में कंपनी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रवि रामालिंगम ने नेतृत्व किया, जबकि किसानों की ओर से मसिंदी शुगरकेन ग्रोवर्स एसोसिएशन लिमिटेड (MSGAL) के बोर्ड अध्यक्ष रॉबर्ट अतुगोंजा शामिल हुए।किन्यारा शुगर एक साझेदारी आधारित मूल्य निर्धारण मॉडल अपनाती है, जिसमें कंपनी प्रबंधन और किसान मिलकर प्रति मीट्रिक टन गन्ने का अंतरिम मूल्य तय करते हैं। बाजार की परिस्थितियों के अनुसार इस मूल्य की समीक्षा की जाती है और वित्तीय वर्ष के अंत में अंतिम मूल्य या अतिरिक्त बोनस तय किया जाता है।

किस किसानों को कितना मिलेगा अतिरिक्त भुगतान?

जुलाई को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि, जिन किसानों ने 1,28,000 शिलिंग प्रति मीट्रिक टन की अंतरिम दर पर गन्ना बेचा था, उन्हें 1,500 शिलिंग प्रति टन अतिरिक्त बोनस मिलेगा। वहीं, 1,14,000 शिलिंग प्रति मीट्रिक टन की दर पर गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को 8,000 शिलिंग प्रति टन का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

सामुदायिक विकास में भी कर रही निवेश…

मसिंदी के रेजिडेंट डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (RDC) डेरियस नंदिंदा के अनुसार, किन्यारा शुगर किसानों, ठेकेदारों और सेवा प्रदाताओं को भुगतान करने के साथ-साथ सामाजिक विकास पर भी लगातार निवेश कर रही है। कंपनी हजारों किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और रखरखाव, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सामाजिक सुविधाओं के विकास में भी योगदान दे रही है।

8,000 किसानों से खरीदती है गन्ना…

किन्यारा शुगर के साथ करीब 8,000 पंजीकृत गन्ना उत्पादक किसान जुड़े हुए हैं, जो कंपनी के कारखाने में प्रसंस्कृत होने वाले कुल गन्ने का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा उपलब्ध कराते हैं। कंपनी की स्थापित गन्ना पेराई क्षमता 10,000 टन प्रतिदिन है, हालांकि वर्तमान में औसतन 7,500 टन प्रतिदिन गन्ने का प्रसंस्करण किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कंपनी ने 1,12,000 शिलिंग प्रति मीट्रिक टन का अंतरिम गन्ना मूल्य निर्धारित किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष के अंत में बाजार की परिस्थितियों के अनुसार इस मूल्य की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ChiniMandi Hindi