Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी सरकार शुरू करेगी 'गन्ना कृषक सम्मान योजना', उत्कृष्ट किसानों को मिलेगा नकद पुरस्कार और सम्मान

यूपी सरकार शुरू करेगी 'गन्ना कृषक सम्मान योजना', उत्कृष्ट किसानों को मिलेगा नकद पुरस्कार और सम्मान

ChiniMandi Hindi 0 months ago

मेरठ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने और गन्ना खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। वर्ष 2026-27 से प्रदेश की सभी गन्ना समितियों में 'गन्ना कृषक सम्मान योजना' लागू की जाएगी।

इस योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गन्ना किसानों को नकद पुरस्कार, सम्मान पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

Etv भारत में प्रकाशित खबर के अनुसार, मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने बताया कि, योजना का उद्देश्य गन्ना उत्पादन, उत्पादकता, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, प्राकृतिक खेती और अधिकतम गन्ना आपूर्ति को बढ़ावा देना है।योजना के अंतर्गत प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।जिसमें प्रथम पुरस्कार : 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार : 7,500 रुपये और तृतीय पुरस्कार : 5,000 रुपये है। विजेता किसानों को उनकी गन्ना समिति की सामान्य निकाय बैठक में सम्मानित किया जाएगा।

किन किसानों को मिलेगा सम्मान?

इस योजना के तहत उन किसानों का चयन किया जाएगा जिन्होंने:गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने में उल्लेखनीय कार्य किया हो। गुणवत्तापूर्ण गन्ना बीज का उत्पादन और वितरण किया हो। प्राकृतिक एवं विषमुक्त गन्ना खेती को बढ़ावा दिया हो।चीनी मिलों को सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति की हो। खेती में नवाचार और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया हो।

चार श्रेणियों में होगा चयन…

योजना के तहत किसानों का चयन चार अलग-अलग श्रेणियों में किया जाएगा।पेड़ी गन्ना उत्पादकता श्रेणी : इस श्रेणी में क्रॉप कटिंग के आधार पर सर्वाधिक उत्पादकता हासिल करने वाले किसानों का चयन होगा।बीज गन्ना उत्पादन एवं वितरण श्रेणी : उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज के उत्पादन और वितरण में योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।प्राकृतिक खेती श्रेणी : जैविक और विषमुक्त खेती अपनाने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति श्रेणी : चीनी मिलों को सबसे अधिक गन्ना उपलब्ध कराने वाले किसानों को इस श्रेणी में सम्मान मिलेगा।

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता…

योजना में भाग लेने के लिए किसानों को कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा।आवेदक संबंधित गन्ना समिति का सदस्य होना चाहिए। किसान नियमित रूप से गन्ना आपूर्ति करने वाला होना चाहिए। समिति पर किसी प्रकार का बकाया नहीं होना चाहिए। अतिरिक्त गन्ना आपूर्ति निर्धारित नियमों के अनुरूप की गई हो। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन तय मानकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि…

योजना के लिए इच्छुक किसान संबंधित गन्ना समिति कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ जमा करना होगा।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। अधिकारियों ने किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ChiniMandi Hindi