Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बांकीपुर उपचुनाव : सेंट्रल सिटी एसपी ममता कल्याणी के साथ प्रशांत किशोर की भिडंत ...

बांकीपुर उपचुनाव : सेंट्रल सिटी एसपी ममता कल्याणी के साथ प्रशांत किशोर की भिडंत ...

City Post Live 1 week ago

सिटी पोस्ट लाइवबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पटना सेंट्रल सिटी एसपी ममता कल्याणी और जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की हुई तीखी बहस का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह आचार संहिता और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को सख्त लहजे में समझाती नजर आ रही हैं.

कल गर्दनीबाग थाने में प्रशांत किशोर पुलिस से भीड़ गये थे .

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आज उनसे सेंट्रल सिटी एसपी ममता कल्याणी की भिडंत हो गई.बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. अभी तक करीब 20 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वहीं इसी बीच पटना की सेंट्रल सिटी एसपी ममता कल्याणी और जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच राजधानी पटना में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधिकारियों से उलझ गए.

दरअसल जन सुराज का आरोप था कि उनके चुनावी एजेंटों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसी दौरान सेंट्रल सिटी एसपी ममता कल्याणी और प्रशांत किशोर के बीच तीखी बहस हो गई. वायरल वीडियो में ममता कल्याणी कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को सख्त लहजे में जवाब देती नजर आईं. ..

आचार संहिता को लेकर प्रशांत किशोर के साथ सिटी एसपी की भिडंत हुई? .

बांकीपुर उपचुनाव के दौरान जन सुराज ने आरोप लगाया कि उनके कई पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मतदान से पहले हिरासत में ले लिया. इसी को लेकर प्रशांत किशोर समर्थकों के साथ पुलिस अधिकारियों बात करने लगे. जन सुराज की ओर से दावा किया गया कि उनके कई कार्यकर्ताओं का पता नहीं चल रहा है, जबकि पुलिस का कहना था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है.इसी दौरान सेंट्रल सिटी एसपी ममता कल्याणी और प्रशांत किशोर के बीच लंबी बहस हुई. वायरल वीडियो में एसपी ममता कल्याणी बार-बार कहती नजर आती हैं कि बांकीपुर उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हैं. ऐसे में आप लोग एक साथ इतनी संख्या में जमा नहीं हो सकते हैं. ममता कल्याणी ने सभी को वहां से हटने के लिए कहा. इस दौरान ममता कल्याणी ने प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को नसीहत भी दी. वहीं, इस दौरान प्रशांत किशोर अपने कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी मांगते रहे.

ये वीडियो वायरल है और ना चर्चा का विषय बना हुआ है?
.
प्रशांत किशोर और ममता कल्याणी के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलील रखते दिखाई देते हैं। एक ओर जन सुराज पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत की गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: City Post Live