Dailyhunt
Bihar Assembly Committees: बाहुबली धूमल सिंह और अनंत सिंह की एंट्री, जानें किसे मिली कौन सी समिति?.

Bihar Assembly Committees: बाहुबली धूमल सिंह और अनंत सिंह की एंट्री, जानें किसे मिली कौन सी समिति?.

City Post Live 4 days ago

बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के विधायी कार्यों को गति देने के लिए 19 संसदीय समितियों का खाका तैयार कर लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की हरी झंडी के बाद इन समितियों के गठन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गई है।

प्रमुख समितियों की कमान खुद स्पीकर के हाथ;
विधानसभा की कार्यप्रणाली को दिशा देने वाली सबसे प्रभावशाली समितियों का नेतृत्व अध्यक्ष प्रेम कुमार स्वयं करेंगे। इसके अध्यक्ष स्पीकर होंगे। सदस्यों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। वहीं, सामान्य प्रयोजन समिति में भी इन्हीं वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बाहुबली और 'चर्चित' चेहरों को मिली जगह;
इस बार समितियों के चयन में सियासी समीकरणों और चर्चित चेहरों का खास ध्यान रखा गया है:-
मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह: इन्हें 'पर्यटन उद्योग समिति' का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
अनंत कुमार सिंह: मोकामा विधायक को 'पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति' में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
दूरी बनाने वालों को भी जिम्मेदारी: राज्यसभा चुनाव के दौरान चर्चा में रहे कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह और आरजेडी के फैसल रहमान को भी एक-एक समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समितियों का कार्यकाल और कार्यक्षेत्र;
अवधि: इन सभी 19 समितियों का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक रहेगा।
भूमिका: ये समितियां अलग-अलग विभागों के कामकाज की निगरानी करेंगी, सरकारी खर्चों की समीक्षा करेंगी और सदन को अपनी रिपोर्ट व सुझाव सौंपेंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: City Post Live