Dailyhunt
CBSE Result 2026 Live: 10वीं के नतीजे कभी भी! अपना रोल नंबर रखें तैयार, इस बार बोर्ड ने बनाया है एक खास सीक्रेट प्लान.

CBSE Result 2026 Live: 10वीं के नतीजे कभी भी! अपना रोल नंबर रखें तैयार, इस बार बोर्ड ने बनाया है एक खास सीक्रेट प्लान.

City Post Live 3 weeks ago

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (सेशन-1) का रिजल्ट आज जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि नहीं की है। 15 मई से शुरू होने वाले दूसरे चरण की परीक्षाओं को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।

इस बार CBSE रिजल्ट जारी करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं करेगा। पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन, राज्यवार आंकड़े और अन्य जानकारी सीधे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट घोषित होते ही बिना देरी के अपना परिणाम देख सकें।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट;
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in

DigiLocker से मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही SMS के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्रों को पहले से अकाउंट सेट करने की सलाह दी है। जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे जल्द से जल्द बना लें। जिनकी APAAR ID पहले से CBSE से लिंक है, उन्हें DigiLocker के 'Issued Documents' सेक्शन में मार्कशीट मिल जाएगी।

परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र
इस साल CBSE 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई, जिसमें लगभग 25 लाख छात्रों ने भाग लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: City Post Live