Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
NATIONAL : तृणमूल नेता ने खेत में छुपाई मुद्रा, खुदाई में 500 के नोटों का अंबार मिला, रातभर चली गिनती, दो करोड़ 24 लाख रुपये मिलने की पुष्टि

NATIONAL : तृणमूल नेता ने खेत में छुपाई मुद्रा, खुदाई में 500 के नोटों का अंबार मिला, रातभर चली गिनती, दो करोड़ 24 लाख रुपये मिलने की पुष्टि

CN24 News Hindi 2 weeks ago

कोलकाता, 28 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल कांग्रेस नेता और बादुड़िया नगर पालिका के चेयरमैन दीपंकर भट्टाचार्य से जुड़े मामले में पुलिस ने पाट के खेत से दो करोड़ 24 लाख रुपये बरामद किए हैं।

बुधवार शाम से शुरू हुई नोटों की गिनती पूरी रात चलती रही। बैंक कर्मियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में चार बार गिनती के बाद पुलिस ने गुरुवार तड़के बरामद रकम की आधिकारिक पुष्टि की।

पुलिस ने सोमवार को दीपंकर भट्टाचार्य को एक होटल से गिरफ्तार किया था। उस समय भी उनके पास से करीब 80 लाख रुपये बरामद हुए थे। मंगलवार को अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

बुधवार को पुलिस दीपंकर को साथ लेकर तृणमूल कार्यालय के पास स्थित एक जमीन पर पहुंची। वहां पाट के खेत में एक जगह खुदाई करने पर बैगों में भरी भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से नकदी से भरे चार ट्रॉली बैग और एक बोरा जब्त किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी बैगों में 500 रुपये के नोटों की गड्डिया थीं।

सोमवार रात दीपंकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद बादुड़िया नगरपालिका के एक बंद पड़े कंप्यूटर सेंटर से भी करीब चार हजार सरकारी तिरपाल और 80 लाख रुपये बरामद किए गए थे। स्थानीय स्तर पर आरोप लग रहे हैं कि यह राशि आवास योजना से जुड़े घोटाले या अवैध वसूली से जुड़ी हो सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CN24 News Hindi