Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
SPORTS : बुमराह का डर भगाया! 15 साल के सूर्यवंशी ने 'जस्सी' को कुछ समझा ही नहीं, पहली ही गेंद उड़ा दी

SPORTS : बुमराह का डर भगाया! 15 साल के सूर्यवंशी ने 'जस्सी' को कुछ समझा ही नहीं, पहली ही गेंद उड़ा दी

CN24 News Hindi 6 months ago

मुकाबले का टर्निंग पॉइंट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी रही, जिन्होंने 14 गेंदों में 39 रन ठोकते हुए जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर दबाव पूरी तरह पलट दिया.

बारिश से सिमटे 11 ओवरों के मुकाबले में मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रनों से हराकर न सिर्फ लगातार तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि अंदाज ऐसा रखा जिसने पूरे टूर्नामेंट को चौंका दिया. 6 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंची राजस्थान की इस जीत में जहां यशस्वी जायसवाल (32 गेंदों में नाबाद 77 रन, 10 चौके, 4 छक्के ) ने पारी को मजबूती दी, वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (14 गेंदों में 39 रन, एक चौका, 5 छक्के) ने मैच का टोन ही बदल दिया और शुरुआत से ही मैच का रुख एकतरफा कर दिया.

जायसवाल की पारी क्लास, धैर्य और नियंत्रण की मिसाल थी, लेकिन सुर्खियां पूरी तरह सूर्यवंशी ने बटोरीं- एक ऐसा 'बच्चा' जिसने बिना किसी हिचक के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए यह साफ कर दिया कि यह पारी सिर्फ रन बनाने की नहीं, बल्कि दबदबा बनाने की थी.

राजस्थान की पारी की शुरुआत विस्फोटक रही. जायसवाल और सूर्यवंशी ने महज 3.2 ओवरों के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 59 रन जोड़ दिए. छोटे फॉर्मेट के इस मुकाबले में यही साझेदारी निर्णायक साबित हुई. जायसवाल ने जहां टाइमिंग और गैप खोजने की कला दिखाई, वहीं सूर्यवंशी ने हर ढीली गेंद को बाउंड्री के पार भेजने में कोई संकोच नहीं किया. उनकी बल्लेबाजी में जोखिम जरूर था, लेकिन आत्मविश्वास उससे कहीं ज्यादा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CN24 News Hindi