Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
WORLD : थाईलैंड में पाकिस्तानी ने करवाया 3 भारतीय पर्यटकों का अपहरण, मांगी करोड़ों रुपए की फिरौती

WORLD : थाईलैंड में पाकिस्तानी ने करवाया 3 भारतीय पर्यटकों का अपहरण, मांगी करोड़ों रुपए की फिरौती

CN24 News Hindi 1 week ago

थाईलैंड में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के मामले में पांच भारतीय नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें यह काम दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी नागरिक ने सौंपा था। अपहरणकर्ताओं ने प्रत्येक परिवार से 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।

भारतीय…

थाईलैंड में पांच भारतीय नागरिकों को अपने ही देश के तीन लोगों का अपहरण करने और उनकी रिहाई के लिए फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 'बैंकॉक पोस्ट' ने पुलिस के हवाले से अपनी खबर में कहा कि पांचों आरोपियों को मंगलवार को बैंकॉक के क्लोंग तान इलाके के एक होटल से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे विदेश भागने की फिराक में थे। खबर के अनुसार संदिग्धों की पहचान अवतार सिंह (38), जगजीत सिंह (38), रामबालक कुमार (24), सुखबीर सिंह (37) और कुलरा सिंह (27) के रूप में की गई है। आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्हें एक पाकिस्तानी नागरिक ने तीन भारतीय पुरुषों (सभी पर्यटक) का अपहरण करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने बताया कि वे उस पाकिस्तानी नागरिक को पिछले एक महीने से एक 'चैट एप्लिकेशन' के माध्यम से जानते थे। खबर के अनुसार माना जा रहा है कि इस कथित षडयंत्रकर्ता का ठिकाना दुबई में है और उसने फिरौती की रकम 'क्रिप्टोकरेंसी' के रूप में हासिल करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपियों को यह काम पूरा करने के बाद थाईलैंड छोड़ने के लिए कीमती सामान, नकदी और हवाई टिकट देने का वादा किया गया था। समाचार पत्र 'द नेशन' की खबर के अनुसार इस मामले में जांच की शुरुआत तब हुई, जब पीड़ितों के परिजनों की शिकायतों के बाद थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने 21 जुलाई को चोनबुरी आव्रजन पुलिस और पटाया सिटी पुलिस को सतर्क किया।

खबर के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार से 40 लाख रुपये (41,831 अमेरिकी डॉलर) की फिरौती मांगी थी। इसके अनुसार पुलिस ने खुफिया जानकारी और सुरक्षा कैमरों की फुटेज के आधार पर सोमवार को पटाया में दो मंजिला एक इमारत में छापेमारी की और तीन भारतीय पुरुषों मोहित (23), आशीष (24) और हिमांशु (20) को बचाया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: CN24 News Hindi