Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख

Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख

Duleep Trophy semi-final 1 (Image credit Twitter - X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त को सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमों के पास कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं जो इस बड़े मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। दलीप ट्रॉफी का यह 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला जा रहा है। मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली थी, जबकि ईस्ट जोन ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन कर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। आइए जानते हैं सेमीफाइनल मैचों में उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने दम से बदल सकते हैं मैच का रुख: 1. वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं और उनकी प्रतिभा पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। उन्होंने अब तक नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 215 रन बनाए हैं। इस सीजन में वैभव ने दलीप ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला खेलते हुए गेंदबाजी से भी प्रभावित किया। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की पारी और 210 रनों की बड़ी जीत में उन्होंने अहम योगदान दिया। बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में वैभव ने तीन ओवर में सिर्फ 11 रन देकर दो विकेट लिए। ऐसे में सेमीफाइनल में उनसे बल्ले और गेंद दोनों से योगदान की उम्मीद होगी। 2. हर्ष दुबे Harsh Dubey (Image Credit- Twitter X) सेंट्रल जोन के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे भी इस मुकाबले के अहम खिलाड़ी होंगे। विदर्भ के लिए खेलने वाले दुबे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 28 मैचों में 136 विकेट लिए हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। उस खिताबी सीजन में उनके नाम 69 विकेट थे। इसके बाद रणजी ट्रॉफी 2025-26 में भी उन्होंने तीन मैचों में 14 विकेट लेकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उनकी स्पिन गेंदबाजी ईस्ट जोन के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। 3. रजत पाटीदार Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) सेंट्रल जोन की कप्तानी रजत पाटीदार संभाल रहे हैं, जबकि रिंकू सिंह उनके उपकप्तान हैं। पाटीदार के पास घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव है और उन्होंने 77 प्रथम श्रेणी मैचों में 5,509 रन बनाए हैं। पिछली दलीप ट्रॉफी में पाटीदार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने पांच पारियों में 382 रन बनाए थे। क्वार्टर फाइनल में उनकी 125 और 66 रनों की शानदार पारियां खास तौर पर चर्चा में रही थीं। उनकी कप्तानी में सेंट्रल जोन ने पिछले सीजन करीब एक दशक बाद खिताब जीता था। अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले सेमीफाइनल में इन तीनों खिलाड़ियों में से कौन अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा मैच विनर साबित होता है। ये भी पढ़ें – पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 24 रन बनाने के बाद जो रूट तोड़ा रिकी पोंटिंग का ये 'वर्ल्ड रिकाॅर्ड' Duleep Trophy semi-final 1 (Image credit Twitter – X)

दलीप ट्रॉफी 2026-27 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त को सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पास कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं जो इस बड़े मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

दलीप ट्रॉफी का यह 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला जा रहा है। मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली थी, जबकि ईस्ट जोन ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन कर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। आइए जानते हैं सेमीफाइनल मैचों में उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने दम से बदल सकते हैं मैच का रुख:

1. वैभव सूर्यवंशी

 Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं और उनकी प्रतिभा पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। उन्होंने अब तक नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 215 रन बनाए हैं। इस सीजन में वैभव ने दलीप ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला खेलते हुए गेंदबाजी से भी प्रभावित किया।

नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की पारी और 210 रनों की बड़ी जीत में उन्होंने अहम योगदान दिया। बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में वैभव ने तीन ओवर में सिर्फ 11 रन देकर दो विकेट लिए। ऐसे में सेमीफाइनल में उनसे बल्ले और गेंद दोनों से योगदान की उम्मीद होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cric Tracker Hindi