Dailyhunt
'हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे' DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज

'हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे' DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर होंगी। तो वहीं, इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच इयान बेल (Ian Bell) ने विरोधी टीम के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बेल का कहना है कि टीम के गेंदबाज उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे, जिससे मैच में उनकी बल्लेबाजी से किसी तरह का अंतर पैदा ना हो सके। सूर्यवंशी पर इयान बेल की प्रतिक्रिया दिल्ली बनाम राजस्थान मुकाबले से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में इयान बेल ने कहा- मैं ज्यादा कुछ बताना नहीं चाहता। मुझे लगता है कि मुनाफ पटेल ने पिछली बार भी यही कहा था। हम अपनी योजनाओं के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करेंगे। वह (वैभव) एक शानदार युवा खिलाड़ी है, है ना? उसकी प्रतिभा वाकई चौंकाने वाली है और हम उसे जल्दी आउट करना चाहते हैं, इसमें कोई शक नहीं। बेल ने आगे कहा- जब आप राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि वह सबसे कीमती विकेट है और आप उसे जल्दी आउट करना चाहते हैं क्योंकि आप जानते हैं कि अगर वह क्रीज पर लंबे समय तक टिका रहा तो कितना नुकसान पहुंचा सकता है। प्लेऑफ का टिकट दांव पर दूसरी ओर, यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से अहम है। फिलहाल, आईपीएल 2026 की अंक तालिका में राजस्थान राॅयल्स 11 मैचों में 12 अंक लिए पांचवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 10 अंक लिए 8वें पायदान पर है। तकनीकी रूप से अभी भी दोनों टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। लेकिन, इस मैच को हारते ही डीसी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर होंगी।

तो वहीं, इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच इयान बेल (Ian Bell) ने विरोधी टीम के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बेल का कहना है कि टीम के गेंदबाज उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे, जिससे मैच में उनकी बल्लेबाजी से किसी तरह का अंतर पैदा ना हो सके।

सूर्यवंशी पर इयान बेल की प्रतिक्रिया

दिल्ली बनाम राजस्थान मुकाबले से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में इयान बेल ने कहा- मैं ज्यादा कुछ बताना नहीं चाहता। मुझे लगता है कि मुनाफ पटेल ने पिछली बार भी यही कहा था। हम अपनी योजनाओं के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करेंगे। वह (वैभव) एक शानदार युवा खिलाड़ी है, है ना? उसकी प्रतिभा वाकई चौंकाने वाली है और हम उसे जल्दी आउट करना चाहते हैं, इसमें कोई शक नहीं।

बेल ने आगे कहा- जब आप राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि वह सबसे कीमती विकेट है और आप उसे जल्दी आउट करना चाहते हैं क्योंकि आप जानते हैं कि अगर वह क्रीज पर लंबे समय तक टिका रहा तो कितना नुकसान पहुंचा सकता है।

प्लेऑफ का टिकट दांव पर

दूसरी ओर, यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से अहम है। फिलहाल, आईपीएल 2026 की अंक तालिका में राजस्थान राॅयल्स 11 मैचों में 12 अंक लिए पांचवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 10 अंक लिए 8वें पायदान पर है। तकनीकी रूप से अभी भी दोनों टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। लेकिन, इस मैच को हारते ही डीसी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cric Tracker Hindi