31 मई को हुए फाइनल के साथ आईपीएल 2026 की समाप्ति हुई। मौजूदा चैंपयिन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर, लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया। तो वहीं, इस सीजन के दौरान आरसीबी और जीटी ही नहीं, बल्कि बाकी टीमों के खिलाड़ी भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए।
खैर, इस खबर में हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद से टीम से 2-2 और राजस्थान राॅयल्स टीम का 1 खिलाड़ी शामिल है।
आईपीएल 2026 में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर
1. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
Sai Sudharsan (Image Credit- Twitter X)हमारी इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन पहले नंबर पर मौजूद है। सुदर्शन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को आईपीएल फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सुदर्शन ने खेले गए 17 मैचों में कुल 8 अर्धशतक लगाए।

