Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
7 खिलाड़ियों को बाहर कर पाकिस्तान ने रचा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', रमीज राजा का फूटा गुस्सा

7 खिलाड़ियों को बाहर कर पाकिस्तान ने रचा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', रमीज राजा का फूटा गुस्सा

Cricket Adda 1 week ago
ENG vs PAK, Changes in Pakistan squad: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर मुश्किल दौर से गुजर रही है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने के बाद टीम सीरीज हार चुकी है।
लेकिन मैदान पर मिली हार के साथ-साथ अब टीम के भीतर लिए जा रहे फैसलों को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के बीच ही 7 खिलाड़ियों को टेस्ट स्क्वाड से रिलीज कर दिया, जबकि कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया गया है।

PCB के इस फैसले ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व चेयरमैन रमीज राजा को भी हैरान कर दिया है। उनका मानना है कि सीरीज (ENG vs PAK) के बीच इतने बड़े स्तर पर बदलाव करना क्रिकेट में बेहद असाधारण है। रमीज राजा ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान ने एक तरह से 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' बना दिया है।

ENG vs PAK: रमीज ने जताई हैरानी

रमीज राजा ने PCB के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। BBC के टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीरीज के बीच इतने बड़े बदलाव बेहद चौंकाने वाले हैं। उनके मुताबिक, क्रिकेट में आम तौर पर इस तरह के फैसले नहीं लिए जाते और ऐसा लगता है कि लगातार हार के बाद बोर्ड ने दबाव में आकर पैनिक बटन दबा दिया। रमीज ने कहा कि पाकिस्तान ने वास्तव में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है और वह इस स्थिति से बिल्कुल खुश नहीं हैं। उन्होंने माना कि हार के बाद सुधार जरूरी है, लेकिन सीरीज के बीच खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में इतनी बड़ी उथल-पुथल से टीम में अनिश्चितता और बढ़ सकती है।

ENG vs PAK: 7 खिलाड़ियों को किया रिलीज

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों (ENG vs PAK) में पाकिस्तान को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया, जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम ने 194 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद PCB ने टेस्ट स्क्वाड (ENG vs PAK) से मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद आवैस जफर और खुर्रम शहजाद को रिलीज कर दिया। खिलाड़ियों के अलावा सरफराज अहमद को हेड कोच और उमर गुल को बॉलिंग कोच के पद से भी हटा दिया गया।

ENG vs PAK: मिस्बाह-उल-हक ने भी दिया इस्तीफा

पाकिस्तान क्रिकेट में इस बड़े बदलाव के बाद एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने भी सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया। मिस्बाह का इस्तीफा PCB की ओर से 7 खिलाड़ियों को स्क्वाड से रिलीज किए जाने के एक दिन बाद आया। इससे पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही उथल-पुथल और गहरी हो गई है। टीम मैनेजमेंट और चयन प्रक्रिया में लगातार हो रहे बदलावों ने बोर्ड के फैसलों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Adda