Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL खत्म, अब टीम इंडिया की नई चुनौती शुरू, जून से लगातार इंटरनेशनल मुकाबलों का रोमांच

IPL खत्म, अब टीम इंडिया की नई चुनौती शुरू, जून से लगातार इंटरनेशनल मुकाबलों का रोमांच

Cricket Adda 1 week ago
ईपीएल 2026 के खत्म होते ही टीम इंडिया नई चुनौतियों के लिए तैयार है। जून से भारतीय टीम लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी, आइए जानते है इंटरनेशनल शेड्यूल।

Team India International schedule: आईपीएल 2026 का रोमांचक सफर खत्म हो चुका है और अब भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें टीम इंडिया के आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर टिक गई हैं।

करीब दो महीने तक चले टी20 महासंग्राम के बाद भारतीय खिलाड़ी अब राष्ट्रीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। जून से शुरू होने वाला यह व्यस्त शेड्यूल खिलाड़ियों के लिए नई चुनौतियां और खुद को साबित करने का बड़ा मौका लेकर आएगा।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। वहीं अनुभवी खिलाड़ियों पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। अगले कुछ हफ्तों में भारत को घरेलू और विदेशी दोनों परिस्थितियों में महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं, जिससे टीम की तैयारियों की असली परीक्षा होगी।

Team India: जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होगी शुरुआत

आईपीएल के बाद टीम इंडिया अपने अंतरराष्ट्रीय अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज से करेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम को टेस्ट और वनडे मुकाबले खेलने हैं। चयनकर्ताओं की नजर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर होगी, जिन्हें टीम में जगह मिल सकती है। घरेलू परिस्थितियों में भारत मजबूत दावेदार रहेगा, लेकिन अफगानिस्तान की टीम भी पिछले कुछ वर्षों में काफी खतरनाक साबित हुई है।

Team India: आयरलैंड दौरे पर युवाओं को मिल सकता है मौका

अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे को युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है। टीम प्रबंधन कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देकर नए चेहरों को आजमा सकता है। आयरलैंड की परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, लेकिन यह दौरा भविष्य की योजनाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Team India: इंग्लैंड दौरा बनेगा सबसे बड़ी परीक्षा

जुलाई में टीम इंडिया (Team India) इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की बड़ी सीरीज खेलेगी। इस दौरे में पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले शामिल हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर खेलना हमेशा आसान नहीं रहा है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। खासकर तेज गेंदबाजों और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर सभी की निगाहें रहेंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Adda